Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शादी का कार्ड देकर बाइक से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

Advertisement
Advertisement

Bermo: शादी का कार्ड देकर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. युवक संतोष किस्कू 32 वर्ष गोमिया प्रखंड के बड़की पुनु पंचायत के बेंदी टोला का रहने वाला है. संतोष किस्कू कसमार प्रखंड के सिलीसाड़म से अपने छोटे भाई की शादी का निमंत्रण कार्ड देकर लौट रहा था. इसी दौरान तेनुघाट शिविर संख्या दो एवं तीन के बीच मुख्य सड़क पर बने छोटी पुलिया के सामने अनियंत्रित होकर बाइक टकरा गई. जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. उसके साथ छोटन हांसदा नाम के एक शख्स को चोट लगी है. युवक निमंत्रण देने अपने रिस्तेदार सिल्ली साडम गया था.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-04-29-at-20.45.14-1-1.jpg"

alt="" class="wp-image-57465" width="1012" height="676"/>
युवक की मौत से परेशान परिवार

दुर्घटना की सूचना मिलते ही तेनुघाट ओपी प्रभारी केशव चौधरी ने गस्ती दल को घटनास्थल पर भेजा. गस्ती दल के एएसआई रंजीत सिंह ने दोनों घायलों को उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट ले गये. जहां चिकित्सक ने संतोष किस्कु को मृत घोषित कर दिया. वहीं अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट में शव का अंत्यपरीक्षण करने के पश्चात शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही