Search

 
 
 

सहरसा: शादी समारोह से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या

 
Saharsa: घात लगाए अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा निवासी बिनोद कुमार यादव के रूप में हुई है. घटना महिषी थाना क्षेत्र के बलुआहा पुल के पश्चिमी दिशा में हुई. जहां हथियारबंद अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. जबकि उसका साथी दूसरा युवक गोपाल कुमार जख्मी हो गया. जो महिषी अस्पताल में इलाजरत है. मिली जानकारी के अनुसार बिनोद अपने मित्र गोपाल के साथ शादी समारोह में शामिल होकर सतौर नारायणपुर से अपने घर सिमराहा लौट रहे थे. इसी बीच बलुआहा पुल के पास घात लगाकर बैठे अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिसमें बिनोद की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि गोपाल जख्मी हो गया. हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही महिषी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि अपराधी जल्द ही पकड़े जाएंगे. इसे भी पढ़ें – कांग्रेस">https://lagatar.in/bcci-got-angry-on-the-tweet-of-congress-leader-shama-mohammed-who-had-called-rohit-sharma-a-fat-and-bad-captain/">कांग्रेस

नेता शमा मोहम्मद के ट्वीट पर बीसीसीआई भड़का, रोहित शर्मा को मोटा और खराब कप्तान कहा था
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही