Search

 
 
 

रांची के इटकी में पत्थर से कुचकर युवक की हत्या

 

Ranchi : रांची के इटकी में पत्थर से कुचकर युवक की हत्या कर दी गई. यह घटना इटकी थाना क्षेत्र के बृदबिन्दा चौक के पास हुई है. जहां अज्ञात आरोपियों ने एक युवक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी. युवक की पहचान तल्हा अंसारी के रूप के हुई है. युवक मूल रूप से शमीमाबाद का रहने वाला था. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

 स्थानीय लोगों ने देखा युवक का शव

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने बृदबिन्दा चौक के पास स्कूल के पीछे एक युवक का शव देखा. युवक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई थी. इसकी सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. इसी दौरान घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

 हत्या के पीछे का वजह नहीं आया है सामने

युवक की हत्या किस वजह से की गई है इसके पीछे का सही वजह अबतक सामने नहीं आया है. वहीं इस मामले में इटकी थाना प्रभारी ने बताया की युवक की हत्या हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही