Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला में बच्चा चोर समझकर युवक को घेरा, पुलिस ने सुरक्षित निकाला

गुमला में बच्चा चोर समझकर युवक को घेरा, पुलिस ने सुरक्षित निकाला
Advertisement
Advertisement

Gumla : गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र में शनिवार रात अफवाह के चलते हड़कंप मच गया. मिशन चौक के पास ग्रामीणों ने एक अजनबी युवक को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया औरबंधक बना लिया. घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, युवक खरवागाढ़ा स्थित एक अधबने घर में घुसा हुआ था. घर के मालिककी नजर पड़ते ही वह वहां से भागने लगा, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसका पीछा कर मिशन चौकके पास उसे पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके बैग से कुछ एलोपैथिक दवाइयां मिलीं, जिससेलोगों का शक और बढ़ गया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, एसआई मंटू चौधरी और पुलिस टीम मौके परपहुंची और भीड़ से युवक को सुरक्षित निकालकर अपने कब्जे में ले लिया.

पूछताछ में युवक ने अपना नाम बाबुल देवरी बताया और खुद को पश्चिम बंगाल का निवासीकहा. उसने बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से पुसो थाना क्षेत्र के लावागाई और चैगरी इलाकेमें दवाइयां बेचता है. पैसे खत्म होने के कारण वह पैदल रांची जा रहा था, लेकिन रास्ता भटककरभरनो पहुंच गया. रात गुजारने के लिए वह किसी सुनसान जगह की तलाश में था.

पुलिस के अनुसार, शुरुआती तौर पर युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है. उसकेपास से आधार कार्ड मिला है और परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही