Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा में हाथी के डर से पहरा दे रहे युवक को सांप ने डंसा, हालत गंभीर

Advertisement
Advertisement

चकला पंचायत के पडुआ गांव की घटना

Chandwa : प्रखंड के चकला पंचायत के पडुआ, हरैया के ग्रामीण दोहरी मुसीबत झेल रहे हैं. एक तरफ हाथियों का डर हमेशा बना रहता है, तो वहीं दूसरी तरफ हर वक़्त विषैले जीव जंतु का खतरा भी मंडराता रहता है. विगत कुछ वर्षों से उक्त क्षेत्र में जंगली हाथी आतंक मचाये हुए हैं. हाथियों ने अबतक कई लोगों की जान ले ली है. खेतों में लगे फसल को भी बर्बाद कर रहे हैं. हाथियों के डर से ग्रामीण रतजग्गा करने को मजबूर हैं. बीती रात भी पडुआ के ग्रामीण हाथी के डर से रतजग्गा कर गांव में पहरा दे रहे थे. इसी बीच राजेंद्र उरांव पिता रिझू उरांव को एक विषैले सांप ने डंस लिया. आनन-फानन में परिजन उसे लेकर लातेहार स्थित तपालाइफ लाइन अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया. सांप के काटने से युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना से क्षुब्ध होकर ग्रामीण वन विभाग कार्यालय पहुंचे और घटना के प्रति रोष प्रकट किया.

वन विभाग ने मृतका के पति को दी मुआवजा राशि

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/16-17.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बीते 27 अगस्त की रात हाथियों के झुंड ने पडुआ हरैया निवासी रामदेव भगत की पत्नी एतवरिया भगत को मौत के घाट उतार दिया था. शुक्रवार को वन विभाग की तरफ से मृतका के पति को साठ हजार रुपये का चेक दिया गया है. घटना के वक्त भी वन विभाग की ओर से परिजनों को चालीस हजार की मदद दी गई थी. वन क्षेत्र पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि बाकी राशि का भुगतान कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कर दी जायेगी. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/explosion-in-aluminum-smelting-factory-in-hazaribagh-two-workers-killed/">हजारीबाग

में एल्युमिनियम गलाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, दो मजदूर की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही