Ranchi News : धुर्वा डैम से आज एक युवती का शव बरामद हुआ है. जानकारी के अनुसार धुर्वा खटाल की रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने आज सुबह अचानक डैम में छलांग लगा दी, राहगीरों की नजर इस घटना पर पड़ी तो लोगों ने धुर्वा थाना को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंच कर पुलिस ने एनडीआरएफ को इसकी सूचना दी.
एनडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंची और युवती की तलाश शुरू की. थोड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने युवती का शव डैम से निकालने में सफलता पायी. किन कारणों से युवती ने डैम में छलांग लगाई इस बात का पता नहीं चल पाया है. धुर्वा पुलिस ने युवती का शव अपने कब्जे में ले लिया शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जायेगा. अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती ने डैम में क्यों छलांग लगाई. पुलिस इसकी जांच में जुटी है
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.