Search

 
 
 

बिना वारंट युवक की गिरफ्तारी पर डीजीपी से शिकायत

 
Hazaribagh :   बिना वारंट युवक को गिरफ्तार करने के मामले में डीजीपी से शिकायत की गयी है. यह शिकायत हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र स्थित रेलीगढ़ा निवासी अंजुला देवी ने की है. अंजुला देवी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनका बेटा सौरव सिंह उर्फ सनी सिंह को बीते पांच मई को गिद्दी थाना प्रभारी कुंदन सिंह के नेतृत्व में सिविल ड्रेस में आये पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर पतरातू पुलिस स्टेशन के निर्देश पर गिरफ्तार किया. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने कानूनी प्रक्रियाओं और नागरिक अधिकारों की अनदेखी करते हुए सनी को उठाया और अब तक उसकी स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है. सनी सिंह की मां ने शिकायत में कहा कि यह गिरफ्तारी बिना वारंट के, परिवार को सूचित किये बिना और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत अनिवार्य कानूनी प्रावधानों का पालन किए बिना की गयी थी. गिरफ्तारी के बाद से अब तक गिद्दी और पतरातू पुलिस स्टेशन ने सनी के ठिकाने या कानूनी स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. चौंकाने वाली बात यह है कि 5 मई की शाम को, गिद्दी थाना के एक ड्राइवर ने सनी की घड़ी और ब्रेसलेट लौटाई, लेकिन हिरासत के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. अब चार दिन से ज्यादा हो गये हैं और किसी भी पुलिस स्टेशन से उसकी स्थिति के बारे में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आयी है. इस पूरे घटनाक्रम से अवैध हिरासत, संभावित दुर्व्यवहार और मानवाधिकार उल्लंघन की आशंका गहराती जा रही है. अंजुला देवी ने डीजीपी से की मांग  : सनी सिंह के ठिकाने और कानूनी स्थिति का तत्काल खुलासा हो उन आरोपों का स्पष्टीकरण (यदि कोई हो) जिनके तहत उसे गिरफ्तार किया गया है. कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो. भविष्य में BNSC 2023 और संवैधानिक अधिकारों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही