Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक घायल समेत जिले की दो खबरें

Advertisement
Advertisement
Simdega/Typical Tanger: जिले के ठेठईटांगर प्रखंड के जोराम पंचायत के जामपानी कठरटोली में गुरुवार की सुबह 10 बजे हुये वज्रपात की चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया. वज्रपात के वक्त रितेश सोरेंग , पिता क्लेमेंट सोरेंग घर के बाहर था. वज्रपात की जोरदार आवाज सुनकर वह घर के अंदर भागा, मगर दोबार हुये वज्रपात की चपेट में वह आ गया और मूर्छित हो गया. आनन-फानन में घरवालों ने उसे गोबर का लेप लगा दिया. थोड़ी देर बाद बेहतर इलाज के लिए जोराम मुखिया प्रीतम कंडुलना और सामाजिक कार्यकर्ता राजेश टोप्पो के सहयोग से उसे रेफरल अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है. जैसे ही प्रखंड प्रमुख विपिन पंकज मिंज को सूचना मिली, उन्होंने तुरंत अस्पताल प्रबंधन से बात कर बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया. बताते चलें कि जिले में लगातार वज्रपात की घटना हो रही है. जिससे आदमी के साथ में मवेशी भी इसकी चपेट में आ रहे हैं.

सिमडेगा कांवड़िया सेवा संघ का भव्य कांवड़ यात्रा 19 से 21 तक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/18-13.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/17-11.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सिमडेगा कांवड़िया सेवा संघ के द्वारा विकास वेदव्यास त्रिवेणी संगम से सरना मंदिर सिमडेगा के लिए भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया. यह यात्रा आगामी 19 अगस्त से 21 अगस्त तक चलेगा. संघ ने कांवड़ियों की सुविधा के लिए विधि-व्यवस्था और जरूरी संशाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की समीक्षा की. साथ ही अधिक से अधिक लोगों से इस कांवड़ यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया. इसे लेकर गुरुवार को जिलेवासियों को केंद्रीय मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा ने शुभकामनाएं दी. इस कांवड़ यात्रा में हजारों की संख्या में लोग उड़ीसा के वेदव्यास से जल लेकर सिमडेगा के सरना मंदिर में आकर जलाभिषेक करते हैं. इसे भी पढ़ें : ‘प्रिंसिपल">https://lagatar.in/principal-says-dirty-talk-take-action/">‘प्रिंसिपल

साहब करते हैं गंदी-गंदी बात, करें कार्रवाई’
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही