Search

 
 
 

रांची के हिंदपीढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपियों के घर में तोड़फोड़

Ranchi : राजधानी रांची शहर के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में स्थित भट्टी चौक के पास साहिल उर्फ कुरकुरे की हत्या गोली मारकर कर दी गई. यह घटना रविवार दोपहर की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने मामले की जांच कर रही है.
 

Ranchi : राजधानी रांची शहर के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में स्थित भट्टी चौक के पास साहिल उर्फ कुरकुरे की हत्या गोली मारकर कर दी गई. यह घटना रविवार दोपहर की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने जेल से बाहर आये पूर्व पार्षद असलम के भाई आसिफ को हिरासत में ले लिया है.

 

हत्या की घटना के कुछ देर बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के घर व कार्यालय में तोड़फोड़ की. गोली मारने वाले शख्स अरमान के घर में तोड़फोड़ कर घरेलू सामान को बाहर फेंका दिया. जबकि, पूर्व पार्षद असलम के कार्यालय में भी तोड़फोड़ की गई है. तोड़फोड़ व हंगामा की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों को शांत कराया. इलाके में पुलिस की तैनाती कर दी गई है. 

 

पुलिस के मुताबिक साहिल कुछ महीने पहले ही जेल से बाहर आया था. साहिल की मां ने पुलिस को बताया है कि अरमान नाम के एक युवक ने उसकी हत्या गोली मारकर कर दी है. उस पर पूर्व पार्षद असलम के भाई आसिफ पर गोली मारने का भी आरोप है. साहिल की मां का कहना है कि जेल से बाहर आने के बाद से आसिफ लगातार साहिल को धमकी दे रहा था.

 

हत्या की वारदात के बाद हिंदपीढ़ी इलाके में तनाव का माहौल है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं. पुलिस ने साहिल के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है.

 

जानकारी के मुताबिक, साहिल आर्म्स एक्ट के तहत जेल गया था और कुछ महीने पहले ही जेल से बाहर निकला था. जेल में रहने के दौरान साहिल और असलम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें साहिल ने असलम और उसके भाई आसिफ के साथ मारपीट भी की थी. इसी विवाद के बाद से आसिफ, जो हाल ही में जेल से बाहर आया था, साहिल को लगातार धमकी दे रहा था. रविवार दोपहर को अरमान नाम के एक युवक ने साहिल को भट्टी चौक पर बुलाया और गोली मारकर फरार हो गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही