Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद जेल में शिविर लगा कर बंदियों का बना आधार कार्ड

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के चेयरमैन राम शर्मा के निर्देश पर शनिवार 29 अप्रैल को धनबाद जेल में बंद कैदियों का आधार कार्ड बनाया गया. यह जानकारी प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश नीताशा बारला ने दी. उन्होंने बताया कि धनबाद जेल में कई ऐसे बंदी हैं, जिन्हें जमानत मिल गई है परंतु शर्त यह थी उन्हें अपना आधार कार्ड नंबर अदालत में दाखिल रना होगा. इस कारण बंदी जेल से बाहर नहीं आ पा रहे थे. रिपोर्ट लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा की गई थी. उस रिपोर्ट के आधार पर मंडल कारा धनबाद में आधार सेवा शिविर लगाया गया. जेल सुपरिटेंडेंट अजय कुमार ने बताया कि शनिवार को आधार सेवा शिविर में 42  बंदियों का आधार कार्ड बनवाया गया. इस मौके पर जेलर एम एम अंसारी, एल ए डीसी एस के चीफ डॉ कुमार विमलेंदु , डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, असिस्टेंट नीरज कुमार गोयल, शैलेंद्र झा, कन्हैया लाल ठाकुर, सुमन पाठक, स्वाति कुमारी, मुस्कान चोपड़ा मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही