Ranchi : केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए ई-श्रम पोर्टल शुरू किया है. जहां असंगठित क्षेत्र और प्रवासी श्रमिकों के बारे में राष्ट्रीय स्तर पर डाटा उपलब्ध होगा. श्रमिक अपने आधार और बैंक खातों के विवरणों के साथ इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं. जिसके बाद उन्हें 12 अंकों वाले एक विशिष्ट नंबर के साथ एक ई-श्रम कार्ड जारी किया जाएगा. झारखंड के 14 लाख श्रमिकों का पंजीकरण पूर्व में ही किया जा चुका है. उनका डाटा ई-श्रम पोर्टल पर ट्रांसफर किया जा रहा है. संयुक्त श्रम आयुक्त धनंजय कुमार सिंहने बताया कि जिन असंगठित श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है.उनके रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा. ई-श्रम पोर्टल को 26 अगस्त 2021, को लॉन्च किया गया. साथ ही टोल-फ़्री नंबर 14434 जारी किया गया. इस टोल-फ़्री नंबर पर श्रमिक इससे संबंधित कोई भी जानकारी हासिल कर सकते हैं. पोर्टल लॉन्च होने के बाद श्रमिक अपने आधार और बैंक खातों के विवरणों के साथ अपना पंजीकरण करा सकते हैं. जिसके बाद उन्हें एक ई-श्रम कार्ड जारी किया जाएगा, जिसमें 12 अंकों वाला एक विशिष्ट नंबर उन्हें दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें - रूपा">https://lagatar.in/roopa-tirkey-case-hearing-on-plea-seeking-cbi-probe-completed-awaiting-verdict/">रूपा
तिर्की मामला: सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसले का इंतजार
प्रतिपक्ष मामले पर बोले स्पीकर- मेरे पास कोई अधिकार नहीं, जिनके अधिकार में है, वो ही समझें [wpse_comments_template]
तिर्की मामला: सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसले का इंतजार
E-Shram Portal का क्या है उदेश्य
E-Shram Portal का मुख्य उद्देश्य निर्माण श्रमिक, प्रवासी श्रमिक गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर, घरेलू श्रमिक, कृषि श्रमिक आदि सहित सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का केंद्रीकृत डेटाबेस का निर्माण करना है. ई-श्रम पोर्टल सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के कार्यान्वयन में सुधार करने के उद्देश्य से भी आरंभ किया गया है. ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकरण भी किया जाएगा. E Shram Portal के माध्यम से श्रमिकों को उनके कौशल के अनुसार रोजगार प्रदान करने में भी सहायता प्राप्त होगी. इसके अलावा यह पोर्टल भविष्य में कोविड-19 जैसे किसी भी राष्ट्रीयसंकट से निपटने के लिए व्यापक डाटाबेस भी प्रदान करेगा.ई श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया
सर्वप्रथम रजिस्टर के लिय EShram Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. होम पेज पर आपको रजिस्टर ऑन ई श्रम के विकल्प पर क्लिक करना होगा. उसके बाद ई-श्रम पोर्टल पेज पर अपना आधार लिंक मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड, ईपीएफओ एवं ईएसआईसी मेंबर स्टेटस दर्ज करना होगा. इसके बाद ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना होगा. इसके पश्चात आपको प्राप्त हुआ ओटीपी ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा. इसके बाद रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा. इस प्रकार आप ई श्रम पोर्टल पर रजिस्टर कर पाएंगे. इसे भी पढ़ें - नेता">https://lagatar.in/speaker-said-leader-opposition-matteri-have-no-right-only-those-who-have-it-understand/">नेताप्रतिपक्ष मामले पर बोले स्पीकर- मेरे पास कोई अधिकार नहीं, जिनके अधिकार में है, वो ही समझें [wpse_comments_template]
Leave a Comment