Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदि महोत्सव उद्घाटन : पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा को दी श्रंद्धाजलि, कहा-आदिवासियों का हित मेरे लिए महत्वपूर्ण

NewDelhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव (आदि महोत्सव) का उद्धाटन किया. उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम ने धरती आबा स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आदिवासियों का हित मेरे लिए व्यक्तिगत रिश्तों और भावनाओं का विषय है. पीएम ने आदिवासी महोत्सव को एक भारत-श्रेठ भारक का स्वरूप बताया. उन्होंने कहा कि आदिवासी जीवनशैली ने बहुत कुछ सिखाया है. आदिवासी परंपराओं से बहुत कुछ सीखा है. पीएम मोदी ने आदिवासी हितों के लिए काम करने वाली संस्थाओं को आदि महोत्सव के आयोजन के लिए बधाई दिया. (पढ़ें, ED">https://lagatar.in/pooja-singhal-appeared-physically-in-ed-court-hearing-on-framing-of-charges-on-march-1/">ED

कोर्ट में सशरीर हाजिर हुईं पूजा सिंघल, आरोप गठन पर सुनवाई 1 मार्च को)

विकास और विरासत के विचार को जीवंत बना रहा है आदि महोत्सव

पीएम ने कहा कि भारत अपने सांस्कृतिक प्रकाश से विश्व का मार्ग दर्शन करता है. आदि महोत्सव विविधता में एकता... हमारे उस सामर्थ्य को नई ऊंचाई दे रहा है. आदि महोत्सव विकास और विरासत के विचार को और जीवंत बना रहा है. सदी का भारत सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर चल रहा है. पहले जो खुद को दूर सुदूर समझता था उसके पास खुद सरकार जा रही है और उसको मुख्यधारा में ला रही है.

इसे भी पढ़ें : शादी">https://lagatar.in/siddharth-malhotra-returned-to-work-after-marriage-the-actors-video-went-viral/">शादी

के बाद काम पर लौटे सिद्धार्थ मल्होत्रा, एक्टर का वीडियो हुआ वायरल

पारंपरिक कारीगरों को दी जायेगी आर्थिक सहायता और स्किल ट्रेनिंग-पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार बजट में पारंपरिक कारीगरों के लिए पीएम-विश्वकर्मा योजना शुरू करने की घोषणा की गयी है. पीएम-विश्वकर्मा के तहत आपको आर्थिक सहायता और स्किल ट्रेनिंग दी जायेगी. आपको अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग के लिए सपोर्ट किया जायेगा. आदि महोत्सव का उद्घाटन कार्यक्रम में जनजातीय समुदाय ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया. इसे भी पढ़ें : तीसरे">https://lagatar.in/it-raid-in-bbc-office-continues-for-third-day-10-senior-employees-put-under-house-arrest/">तीसरे

दिन भी चल रही BBC के ऑफिस में आईटी की छापेमारी, 10 सीनियर कर्मचारियों को किया गया नजरबंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही