Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आज तक के एंकर रोहित सरदाना का हार्ट अटैक से निधन, वे कोरोना पॉजिटिव भी थे

NewDelhi : मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का हार्ट अटैक से निधन हो जाने की खबर है. वे कोरोना संक्रमित थे. बताया गया है कि पहले रोहित सरदाना की मां को संक्रमण हुआ था.  कल रोहित सरदाना वेंटिलेटर पर थे. जी न्यूज के एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी लंबे समय तक जी न्यूज में एंकर रहे रोहित सरदाना इन दिनों आज तक न्यूज चैनल में एंकर के तौर पर काम कर रहे थे.

सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया. उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे. हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी.  ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जायेगा ये कल्पना नहीं की थी.  इसके लिए मैं तैयार नहीं था.  यह भगवान की नाइंसाफ़ी है...। ॐ शान्ति.

राजदीप सरदेसाई ने ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी

वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी रोहित सरदाना की मौत की जानकारी दी है.  उन्होंने ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, `दोस्तों बेहद दुखद खबर है. मशहूर टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है.  उन्हें आज सुबह ही हार्ट अटैक आया है. उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना.लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे रोहित सरदाना इन दिनों आज तक न्यूज चैनल प्रसारित होने वाले शो `दंगल` की एंकरिंग करते थे.  2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था.  

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही