Search

 
 
 

आजीविका कैडर संघ का धरना 22वें दिन भी जारी

 
Ranchi : झारखंड राज्य आजीविका कैडर संघ के बैनर तले चार सूत्री मांगों को लेकर 22वें दिन भी राजभवन के समीप अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा. संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना कापरी और प्रदेश सचिव मुस्तकीम रजा ने बताया कि संघ का सैकड़ों परिवार 21 दिन से इस कड़ाके की ठंड में धरना पर बैठा है. इसमें अधिकांश महिलाएं हैं. अपनी आजीविका को बचाने के लिए जद्दोजहद कर रही हैं. गरीबों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ देने का कार्य कर रहे थे. संघ के नारायण महतो ने कहा कि सरकार हमारी मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाती है, तो राज्य भर के कर्मियों को धरना स्थल पर बुलाया जाएगा और काम ठप करा दिया जाएगा. इनकी मांग है कि  सभी कर्मियों को निश्चित समय में महंगाई के अनुसार मानदेय का भुगतान किया जाए. कलस्टर लेवल फेडरेशन की जगह कर्मी के खातों में सीधे पैसा भेजा जाए. धरना में कार्तिक कुमार, दीपक कुमार, राजीव लोहरा, कार्तिक कुमार साहु, सविता देवी, रीचा देवी, सबनम आरा, सुनिल कुमार महतो, पलामू प्रमंडल अध्यक्ष बसंत यादव शामिल थे. इसे भी पढ़ें – मॉब">https://lagatar.in/demand-to-pass-the-mob-lynching-bill-again-memorandum-submitted-to-minister-alamgir/">मॉब

लिंचिंग विधेयक दोबारा सदन से पारित कराने की मांग, मंत्री आलमगीर को सौंपा ज्ञापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही