Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जुलाई में रांची से शुरू होगी आकाशा की हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए विमान सेवा

  • जयपुर और मुंबई के लिए नई फ्लाइट शुरू करेगी इंडिगो
  • दिल्ली के लिए 240 यात्रियों की क्षमता की नई फ्लाइट शुरू होगी
  • इंडिगो जयपुर और मुंबई के लिए नई विमान सेवा शुरू करेगी
  • एयर एशिया की 10 जून से सीधे मुंबई के लिए विमान सेवा
  • रांची एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक, एयरपोर्ट प्रबंधन ने दी जानकारी
Ranchi: रांची से जल्द ही कई शहरों के लिए नई विमान सेवा शुरू होगी. एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में एयरपोर्ट प्रबंधन ने यह जानकारी दी. बताया कि आकाशा एयरलाइंस अगले महीने बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करेगी. वहीं इंडिगो जयपुर और मुंबई के लिए नई विमान सेवा शुरू करेगी. एयर एशिया भी 10 जून से सीधे मुंबई के लिए विमान सेवा शुरू करेगी. इंडिगो एयरलाइंस नई दिल्ली के लिए 240 यात्रियों की क्षमता वाला विमान का परिचालन शुरू करेगी. जेट एयरवेज ने भी रांची में अपनी सेवा शुरू करने को लेकर विचार किया है.

सावन में देवघर के लिए हर दिन फ्लाइट शुरू करें- संजय सेठ

सांसद संजय सेठ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यात्री सुविधाओं के विस्तार, सावन में देवघर के लिए फ्लाइट समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई. सांसद ने एयरलाइंस कंपनियों से कहा कि सावन में रांची से देवघर की नियमित विमान सेवा शुरू की जाए. प्रतिदिन यहां से देवघर के लिए विमान उपलब्ध हो, ताकि देश-विदेश से आने वाले शिव भक्त सुगमता से बाबा बैद्यनाथ का दर्शन कर सकें.

बोकारो और दुमका से विमान सेवा जल्द

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि बोकारो और दुमका से विमान सेवा बहुत जल्द शुरू कर दी जाएगी. विमान यात्रा के किराए में हुई बेतहाशा वृद्धि पर सांसद ने सभी विमान कंपनियों के प्रबंधकों से बातचीत की और इस पर विचार करने को कहा. इसे भी पढ़ें – प्रतुल">https://lagatar.in/pratul-shahdev-demands-from-dgp-police-should-interrogate-bharat-oraon-arrested-in-scrap-theft/">प्रतुल

शाहदेव ने डीजीपी से की मांग, स्क्रैप चोरी में गिरफ्तार भरत उरांव से पुलिस करे पूछताछ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही