Search

 
 
 

आम आदमी पार्टी का मोदी सरकार पर आरोप, दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश हो रही है

 
New Delhi : आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने आज शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ बहुत बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र रचा जा रहा है. दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने साजिश हो रही है. साथ ही आतिशी ने उपराज्यपाल द्वारा गृह मंत्रालय को लिखे गये पत्रो पर कड़ी आपत्ति जताई. कहा कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना गैरकानूनी होगा. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

केजरीवाल को फर्जी मामले में  फंसा कर केंद्र सरकार और ED ने गिरफ्तार कराया 

आतिशी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा, हमें विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि आने वाले दिनों में केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है. इस क्रम में कहा कि एक पुराने मामले में मुख्यमंत्री श्री केजरीवाल के निजी सचिव को बर्खास्त कर दिया गया. यह अरविंद केजरीवाल सरकार को गिराने की बड़ी साजिश है. एक बार फिर आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल को फर्जी मामले में झूठे केस में फंसा कर केंद्र सरकार और ED ने गिरफ्तार कराया है.

भाजपा केजरीवाल सरकार को गिराने में लगी हुई है

आतिशी ने  कहा कि भाजपा दिल्ली में चुनाव नहीं जीत सकती, इसलिए जनता द्वारी चुनी हुई केजरीवाल सरकार को गिराने में लगी हुई हैं. आतिशी ने कहा, आम आदमी पार्टी सरकार जैसी योजनाओं को भाजपा कभी दिल्ली में लागू नहीं कर सकती. कहा कि दिल्ली की हर महिला को हर माह 1000 रुपये मिलने वाले हैं, इससे भाजपा परेशान हो गयी है. इस योजना को रोकने के लिए भाजपा राजनीतिक साजिश रच रही है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही