Search

 
 
 

पंजाब के CM मान को क्यों रोका गया एयरपोर्ट पर, क्यों लगा 50 हजार जुर्माना!

National News  : पंजाब के मीडिया प्रभारी ने कहा, सीएम भगवंत मान ने पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय केआदेश  पर पेरिस (फ्रांस) की यात्रा की, भगवंत मान विश्व के दूसरे सबसे बड़े फूड फेस्टिवल में पंजाब के मशहूर राजमा और सफेद चने  आदि उत्पाद लॉन्च करने पेरिस गये थे. उन्होंने आरोप लगाया. सीएम की यात्रा को केंद्र ने पहले मंजूरी नहीं दी थी.
 
भगवंत मान (फाइल फोटोे)

Lagatar Desk: पंजाब के सीएम भागवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक रोका गया. इसके साथ ही उन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. यह घटना 19 अक्टूबर की है. भागवंत मान फ्रांस के पेरिस में आयोजित SIAL 2026 फ़ूड ट्रेड फ़ेयर में भाग लेने गए थे. उन्होंने वहां पंजाब में बने सामानों को प्रमोट किया.

 

यह मामला तब विवादों में आ गया जब आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि एक मुख्यमंत्री को बिना वजह जानबूझकर तीन घंटे तक एयरपोर्ट पर रोका गया. सामान आ रहा है, चेक हो रहा है, जैसे बहाने बनाये गये. इसके साथ ही उनसे 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.

 

आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार राजनीतिक रुप से मान को टार्गेट कर रही है. यह पंजाब और पंजाब के लोगों का अपमान है.

इस बीच एयरपोर्ट अथॉरिटी व कस्टम विभाग के के सूत्रों के हवाले से यह खबर आयी है कि 50 हज़ार रुपया का कस्टम ड्यूटी लगाया गया है. क्योंकि भागवंत मान के साथ जो सामान थे, उसमें कुछ आइटम घोषित नहीं किए गए थे. जांच उनके साथ गए अन्य लोगों के बैगेज की भी की गई.

 

इधर, शिरोमनी अकाली दल (SAD) के विक्रम सिंह मजीठिया ने भी दावा किया है कि भागवंत मान और उनकी पत्नी अनुमति से ज्यादा सामान लाने को लेकर घंटों पूछताछ की गई. लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला. इस कारण कस्टम ड्यूटी लिया गया. हालांकि की मुख्यमंत्री होने की वजह से उन्हें छोड़ दिया गया.

 

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही