Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आम आदमी पार्टी और भाजपा शराब नीति पर भिड़े, LG ने एक्साइज कमिश्नर समेत 11 अफसर सस्पेंड किये

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : दिल्ली में शराब नीति को लेकर केजरीवाल सरकार और LG वीके सक्सेना के बीच ठन गयी है. खबर है कि आज शनिवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पूर्व LG अनिल बैजल पर निशाना साधा. इसी क्रम में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के तत्कालीन आबकारी आयुक्त आरव गोपी कृष्णा समेत 11 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया. इसे भी पढ़ें : वित्त">https://lagatar.in/minister-of-state-for-finance-gave-information-in-rajya-sabha-loan-of-10-lakh-crores-was-written-off/">वित्त

राज्यमंत्री ने राज्यसभा में दी जानकारी, 10 लाख करोड़ के ऋण बट्टे खाते में डाले गये

एलजी ने नियमों के अनुसार काम किया है : भाजपा 

भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने नयी शराब नीति में गड़बड़ी की थी. साथ ही कहा कि एलजी ने नियमों के अनुसार काम किया है. जानकारी के अनुसार एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली के तत्कालीन आबकारी आयुक्त अरवा गोपी कृष्ण और तत्कालीन उपायुक्त आनंद कुमार तिवारी के खिलाफ निलंबन और अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने के आदेश दिये हैं. एलजी का यह आदेश संबंधित अधिकारियों द्वारा आबकारी नीति के कार्यान्वयन में गंभीर चूक के मद्देनजर है. खबरों के अनुसार इसमें टेंडर देने में अनियमितताएं पाने जाने और चुनिंदा विक्रेताओं को पोस्ट टेंडर लाभ प्रदान करना शामिल है. इसे भी पढ़ें :  सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-courts-decision-has-no-effect-ajl-kept-getting-money-from-shell-companies-enforcement-directorate-may-question-sonia-rahul-again/">सुप्रीम

कोर्ट के फैसले  का असर नहीं, शेल कंपनियों से AJL को पैसा मिलता रहा! प्रवर्तन निदेशालय सोनिया-राहुल से फिर पूछताछ कर सकता है

नयी एक्साइज पॉलिसी को रोककर सरकार को नुकसान पहुंचाया गया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पूर्व उपराज्यपाल अनिल बैजल पर अनधिकृत क्षेत्रों (Unauthorized Areas) में शराब की दुकानें खोलने पर अपना रुख बदलने का आरोप लगाया है. सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में नयी एक्साइज पॉलिसी को रोककर सरकार को नुकसान पहुंचाया गया. मनीष सिसोदिया ने पूछा कि एलजी ने यह फैसला किसके कहने पर लिया. कहा कि उन्होंने मामले का विवरण केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को भेज दिया है. भाजपा नेता संबित पात्रा ने मनीष सिसोदिया के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि दिल्ली एलजी ने नियम के अनुसार काम किया है. उन्होंने कहा कि ब्लैट लिस्टेड कंपनियों को न ही टेंडर दिया जा सकता है न ही वह ठेके खोल सकते हैं, लेकिन ब्लैक लिस्टेड कंपनियों ने भी ठेके खोल रखे थे. उन्होंने कहा कि कारटेल भी टेंडर में अलाउ नहीं होता, लेकिन इसे भी मनीष सिसोदिया ने अलाउ किया था. उन्होंने कहा कि नयी शराब नीति में केजरीवाल ने गड़बड़ी की है.

मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल ने पाप  किया है

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना के कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि शराब की खराब नीति दिल्ली पर थोप कर जो पाप मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल ने किया है, उसकी सजा उनको जरूर मिलेगी. वह गुनाहों पर पर्दा डालने के लिए कितनी ही सफाई क्यों न दें. दिल्ली के खिलाफ केजरीवाल की बुरी साजिश का अंत भी बुरा ही होगा.

आदेश गुप्ता ने भी किया पलटवार

मनीष सिसोदिया के आरोप पर दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार नयी शराब नीति लायी थी, इसके लिए जो कमेटी बनी, उसके चेयरमैन मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन थे. कहा कि शराब से जो लाभ मिला, उसका पैसा पंजाब चुनाव में लगाया गया. आदेश गुप्ता ने पूछा कि नयी शराब पॉलिसी का चेयरमैन कौन था. ग्रुप और मिनिस्टर का चेयरमैन कौन था. इन दोनों के हेड डिप्टी सीएम थे. आरोप लगाया कि दिल्ली में ड्राई डे कम कर दिये गये. बीयर के इंपोर्ट पर 50 फीसदी ड्यूटी फीस माफ हो गयी. आरोप लगाया कि पंजाब के चुनाव में पैसे का इस्तेमाल करना था, इसलिए जल्दबाजी में शराब पॉलिसी लेकर आये. उन्होंने कहा कि नवंबर से अभी तक डिप्टी सीएम(सिसोदिया) चुप क्यों रहे. [wpse_comments_template]



                                    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही