Search

 
 
 

आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री का फूंका पुतला, कहा- सिसोदिया को फंसाया, जनता सिखायेगी सबक

 
Jhumritilaiya : आम आदमी पार्टी ने झुमरीतिलैया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर आक्रोश जताया. प्रदेश युवा मोर्चा और जिला इकाई के नेतृत्व में यह पुतला दहन कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पांडे ने कहा कि केजरीवाल की लोकप्रियता से घबराकर केंद्र सरकार ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने का काम किया है. पूरा प्रदेश ऐसे कृत्य की घोर निंदा करता है. जिलाध्यक्ष दामोदर यादव ने कहा कि शिक्षामंत्री सह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को साजिश रचकर फंसाया गया है. ऐसी सरकार को चुनाव में जनता सबक सिखाएगी. युवा जिलाध्यक्ष प्रेम नायक ने कहा कि केंद्र कि मोदी सरकार सरकारी जांच एजेंसियों का गलत उपयोग कर रही है. बार-बार पार्टी के नेताओं को परेशान किया जा रहा है. मिलता कुछ भी नहीं है और सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग कर परेशान करने का काम कर रहे हैं. मौके पर जिला सचिव एसके श्रीवास्तव, राजेंद्र भुइयां, जालिम भुइयां, जतन भुइयां, महावीर शर्मा, छोटू कुमार,धनराज,अरुण भुइयां, भोला दास, महावीर ठाकुर, अंकित कुमार, प्रकाश तिवारी सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : CBI">https://lagatar.in/cbi-asks-for-manish-sisodias-five-day-remand-argues-questions-not-answered-during-interrogation/">CBI

ने मांगी मनीष सिसोदिया की पांच दिनों की रिमांड, दी दलील- पूछताछ में नहीं दिए सवालों के जवाब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही