Search

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ED अधिकारियों को मानहानि का नोटिस भेजा

NewDelhi : खबर है कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आबकारी नीति मामले के आरोपपत्र में फर्जी तरीके से उनका नाम शामिल करने को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मानहानि का नोटिस भेजवाया है. ED के डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा और जांच अधिकारी जोगेन्दर को मानहानि का लीगल नोटिस भेजा गया है.     नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अधिकारी 48 घंटे के भीतर माफी मांगें

संजय सिंह ने अपने लीगल नोटिस में अधिकारियों से कहा है कि वे 48 घंटे के भीतर माफी नहीं मांगे, नहीं तो कानूनी कार्रवाई करने को बाध्य होंगे. संजय सिंह के अनुसार दिल्ली आबकारी(शराब) मामले में चार्जशीट में उनका नाम डालना गलत है, जबकि किसी गवाह ने उनका नाम ही नहीं लिया. संजय सिंह ने आरोप लगाया कि मुझे बदनाम करने लिए षड्यंत्र के तहत ईडी ने उनका नाम में डाला है. संजय सिंह का कहना था कि उनके खिलाफ न कई गवाह है और न सुबूत है. फिर भी उनका नाम आबकारी मामले में घसीटा जा रहा है.

आरोप पत्र में फर्जी तरीके से उनका नाम शामिल किया गया 

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने गुरुवार को कहा था कि आबकारी नीति मामले के दायर आरोप पत्र में फर्जी तरीके से उनका नाम शामिल करने को लेकर वह प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा करेंगे. दिल्ली आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं. दिल्ली के सीए अरविंद केजरीवाल से भी सीबीआई पूछताछ कर चुकी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp