Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आंदोलन की राह पर आम आदमी पार्टी पलामू की टीम : राकेश तिवारी

Palamu / Ranchi : आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर रांची स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के घेराव कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी पलामू की टीम ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. पलामू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी, कार्यकारी सचिव सुधीर कुमार, क्रांतिकारी युवा नेता कौशल किशोर बच्चन, पलामू जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, सोशल मीडिया टीम से शशिकांत तिवारी, जिला संगठन मंत्री अरुण कुमार वर्मा नेताओं की एक टीम प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र चौबे और पलामू संगठन विस्तार प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में रांची पहुंची और घेराव कार्यक्रम में हिस्सा लिया. पलामू की टीम पोस्टर और बैनर से लैस थी और लगभग 10 गाड़ियों में पलामू के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे. इसे भी पढ़ें:‘वैलेंटाइन">https://lagatar.in/dont-celebrate-valentines-day-pay-tribute-to-the-soldiers-martyred-in-pulwama-chandraprakash-jain/">‘वैलेंटाइन

डे’ नहीं मनाएं, पुलवामा में शहीद हुए जवानों को अर्पित करें श्रद्धांजलि : चंद्रप्रकाश जैन

“आप ज्वलंत मुद्दों पर आंदोलन करती रहेगी”

मीडिया से बात करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र चौबे ने कहा कि राज्य की आम जनता की आवाज बनने के लिए आम आदमी पार्टी की पलामू टीम सदैव तत्पर और तैयार रहती है. पलामू से लगभग डेढ़ सौ कार्यकर्ता आंदोलन में भाग लेने पहुंचे. पलामू के संगठन विस्तार प्रभारी और प्रदेश प्रवक्ता सौरव श्रीवास्तव ने कहा कि जिस प्रकार से अदानी समूह को संरक्षण देकर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने आम जनता की गाढ़ी कमाई को खतरे में डाला और देश के प्रमुख संस्थान जैसे एयरपोर्ट बंदरगाह, रेलवे और मेट्रो परियोजनाएं अपने पूंजीपति मित्रों को बांट दी, उससे पूरे देश में हताशा और निराशा का माहौल है. युवा नेता राकेश तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी पलामू की टीम राज्यभर के जन्म मुद्दों को ऐसे ही पुरजोर तरीके से आंदोलनों के माध्यम से आगे भी उठाती रहेगी. इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के झारखंड प्रदेश के प्रदेश संयोजक डी एन सिंह, प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार विभिन्न जिलों के उपाध्यक्ष पलामू के पाकी से आम आदमी पार्टी के नेता व प्रदेश प्रवक्ता ओमकार नाथ जायसवाल ने शिरकत की. इसे भी पढ़ें:अडाणी-हिंडनबर्ग">https://lagatar.in/andani-hindenburg-case-supreme-court-seeks-names-for-the-committee/">अडाणी-हिंडनबर्ग

मामला : सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी के लिए मांगे नाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही