Search

शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी को भी बनायेंगे आरोपी... CBI और ED ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

 New Delhi : खबर है कि सीबीआई और ईडी दिल्ली के कथित शराब घोटाले में अब आम आदमी पार्टी (आप) को भी आरोपी बनायेगी, दोनों एजेंसियों ने कल सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि आप को आरोपी बनाने का फैसला किया गया है. सीबीआई और ईडी ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई के क्रम में सुप्रीम कोर्ट से यह कहा. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पीएमएलए की धारा 17 के तहत आप को आरोपी बनाया जायेगा

बता दें कि जस्टिस संजीव खन्ना और एसवीएन भट्टी की बेंच सोमवार को सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी. प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई की ओर से पेश हुए अडिशनल सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू ने कोर्ट को बताया कि परोक्ष रूप से उत्तरदायी होने के लिए पीएमएलए की धारा 17 का इस्तेमाल करते हुए आप को आरोपी बनाने का फैसला किया गया है.

आप के खिलाफ आरोप अलग होंगे, जबकि अपराध वही होगा

एएसजी द्वारा अपनी बात रखे जाने पर बेंच ने उनसे पूछा कि क्या राजनीतिक दल के खिलाफ उसी अपराध के तहत आरोप होंगे जो सिसोदिया सहित अन्य के लिए हैं या अलग होंगे. साथ ही कोर्ट ने चेताया कि एएसजी अपने बयान में सावधानी रखें. पूछा कि क्या यह सीबीआई की ओर से जांचे जा रहे प्रिवेंशन ऑफ करप्शन ऐक्ट में अलग आरोप होगा? अपनी बात पूरी कर कोर्ट ने राजू से कहा कि इसका जवाब मंगलवार को दें. एएसजी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि आप के खिलाफ आरोप अलग होंगे, जबकि अपराध वही होगा.

मीडिया में हेडलाइंस बनाने के लिए बयान दिये जा रहे हैं

एएसजी की बात पर मनीष सिसोदिया के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट से कहा कि मीडिया में हेडलाइंस बनाने के लिए ऐसे बयान दिये जा रहे हैं. सिंघवी ने कहा, एएसजी के अंतिम शब्दो का असर आप कल के अखबारों में असर देखेंगे. सिंघवी ने कहा कि उनके मुवक्किल(सिसोदिया) की गिरफ्तारी के एक साल बाद, 5 सप्लीमेंट्री चार्जशीट और 500 गवाहों की पड़ताल के बाद अब वे एक और आरोपी जोड़ना चाहते हैं.

 आप को इसका फायदा मिला तो उसे आरोपी क्यों नहीं बनाया ?

मामले की तह में जायें तो पिछले दिनों सुनवाई के क्रम में सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से पूछा था कि यदि उनका कहना है कि शराब घोटाले से राजनीतिक दल(आप) को इसका फायदा मिला तो उसे आरोपी क्यों नहीं बनाया ? साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका कहने का यह मकसद नहीं कि किसी को आरोपी बनाया जाये. यह एक सवाल था.

संजय सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है

दिल्ली के कथित शराब घोटाले के आरोप में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फरवरी, 2023 के अंत में गिरफ्तार किया गया था. सिसोदिया को जब किसी भी कोर्ट ने जमानत नहीं दी तो उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है. बदलते घटनाक्रम के बीच बतादें कि इस केस में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment