Search

 
 
 

जेल से आप की सरकार चलनी शुरू ! ईडी की गिरफ्त में हैं सीएम केजरीवाल, जल विभाग से संबंधित आदेश जारी किया

 
New Delhi : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कस्टडी में हैं. उन पर शराब घोटाले में शामिल होने का आरोप है. खबर आयी है कि पूर्व में जेल से ही सरकार चलाने की घोषणा कर चुके अरविंद केजरीवाल ने ईडी की कस्टडी में रहताे हुए मुख्यमंत्री के रूप में एक आदेश जारी किया है. सूत्रों के अनुसार केजरीवाल ने एक नोट के माध्यम से दिल्ली सरकार के जल विभाग से संबंधित एक आदेश जारी किया है.  जल मंत्री आतिशी  निर्देशों की घोषणा करेंगी.               ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

                                                                                                                                        नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

केजरीवाल कह चुके हैं कि वह गिरफ्तारी के बावजूद सीएम पद नहीं छोड़ेंगे

जान लें कि यह पहला मौका है जब पद पर रहते हुए किसी सीएम को गिरफ्तार किया गया है. आम आदमी पार्टी सहित सीएम केजरीवाल कह चुके हैं कि वह गिरफ्तारी के बावजूद सीएम पद नहीं छोड़ेंगे और जेल में रहकर ही सरकार चलायेंगे. संविधान विशेषज्ञ सीएम की घोषणा की व्यवहारिकता पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहे हैं. उनका कहना है कि किसी भी सीएम को अफसरों के साथ मीटिंग करने के अलावा कैबिनेट की बैठक में शामिल होना पड़ता है. जेल में रह कर यह संभव नहीं है.

हर कैदी को जेल मैन्यूअल का पालन करना होता है

सीएम के फाइलों को पढ़ना पड़ता है, हस्ताक्षर करने होते है. लेकिन हर कैदी को जेल मैन्यूअल का पालन करना होता है. इससे हट कर अन्य किसी भी कार्य के लिए कोर्ट की इजाजत चाहिए. आम आदमी पार्टी की मानें तो जेल से सरकार चलाने के लिए कोर्ट का सहारा लिया जायेगा. कोर्ट का आदेश मिलेगा तो सीएम को किसी ऐसे भवन में शिफ्ट किया जा सकता है, जिसे जेल घोषित किया जाये. वहां से मुख्यमंत्री अपना कार्यालय चला सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही