Search

 
 
 

बेटे जुनैद की परफॉर्मेंस देख इमोशनल हुए आमिर खान ,वीडियो वायरल

मुंबई में आयोजित फिल्म 'एक दिन' के म्यूजिकल इवेंट में बॉलीवुड स्टार आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान की एक्टिंग देखकर भावुक हो गए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह परफॉर्मेंस देखते हुए रोते और आंसू पोंछते नजर आए.
 


Lagatar desk : मुंबई में आयोजित फिल्म 'एक दिन' के म्यूजिकल इवेंट में बॉलीवुड स्टार आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान की एक्टिंग देखकर भावुक हो गए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह परफॉर्मेंस देखते हुए रोते और आंसू पोंछते नजर आए.

 

 


साई पल्लवी को बताया देश की बेस्ट एक्ट्रेस

इवेंट के दौरान आमिर खान स्टेज पर पहुंचे और फिल्म की लीड एक्ट्रेस साई पल्लवी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि साई पल्लवी देश की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं. वहीं अपने बेटे जुनैद के काम को भी सराहा और कहा कि उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है.

 

 


फैमिली संग दिखे आमिर, गौरी स्प्रैट भी रहीं मौजूद

इस खास मौके पर आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट और उनके बेटे के साथ नजर आए. इसके अलावा आमिर के छोटे बेटे आजाद भी इवेंट में मौजूद थे. पहली बार गौरी स्प्रैट को आमिर के साथ किसी पब्लिक इवेंट में देखा गया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.

 

 


फैंस के रिएक्शन आमिर जिस फिल्म पर रोते हैं, वो हिट होती है

वीडियो वायरल होते ही फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी. कुछ लोगों ने आमिर की भावुकता को उनकी सच्चाई बताया, तो कुछ ने मजाक में कहा कि वह हर फिल्म के प्रीमियर में रोते हैं. कई यूजर्स ने उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा का भी जिक्र किया.

 


 फिल्म 'एक दिन' की कहानी और रिलीज डेट

फिल्म एक दिन एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन सुनील पांडे ने किया है. फिल्म की कहानी एक शर्मीले लड़के और एक चुलबुली लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ही ऑफिस में काम करते हैं.कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब लड़की जापान में एक हादसे के बाद अस्थायी वैश्विक विस्मृति का शिकार हो जाती है और अपनी याददाश्त खो देती है -लेकिन उसे सिर्फ उस लड़के की याद रहती है जिसने उसकी जान बचाई थी.यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 


बॉलीवुड डेब्यू और आने वाले प्रोजेक्ट्स

यह फिल्म साई पल्लवी की हिंदी सिनेमा में पहली फिल्म है. इसके बाद वह रामायणम् में देवी सीता के रोल में नजर आएंगी. वहीं जुनैद खान के करियर की यह दूसरी बड़ी फिल्म है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही