Search

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप का जंतर-मंतर पर उपवास, भाजपा ने भी हल्ला बोला

New Delhi : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आज रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर सुबह उपवास शुरू किया. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देशभर में सामूहिक उपवास शुरू किया है. पार्टी की मांग है कि शराब नीति घोटाले में 21 मार्च को गिरफ्तार किये गये केजरीवाल को तुरंत रिहा किया जाये. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

              नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने झूठे केस में फंसाया

आरोप लगाया कि केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने झूठे केस में फंसाया है. आम आदमी पार्टी ने एक्स पर पोस्ट किया. तानाशाही के खिलाफ पूरा देश एकजुट है. आओ मिलकर देश के बेटे के लिए आवाज उठायें. इससे पूर्व पार्टी ने 26 मार्च को देशभर में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया था.

शराब की बोतल के कटआउट पर आप नेताओं की तस्वीर लगा कर भाजपा का प्रदर्शन

भाजपा ने भी आम आदमी पार्टी का विरोध करते हुए शराब से शीश महल अभियान के तहत प्रदर्शन किया. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहितपार्टी नेताओं ने केजरीवाल के घर का मॉडल रखा और कहा कि यह दिल्ली के सीएम के भ्रष्टाचार का मॉडल है. साथ ही पार्टी ने शराब की बोतल के एक कटआउट पर संजय सिंह की तस्वीर लगा कर प्रदर्शन किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp