NewDelhi : दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी की सरकार के बीच जारी सियासी लड़ाई चरम पर है. दोनों दलों की लड़ाई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दरवाजे तक पहुंचने वाली है. खबरों के अनुसार भाजपा पर ऑपरेशन लोटस चलाने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक सात सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे. जानकारी के अनुसार विधायक राष्ट्रपति से मामले की जांच कराने की मांग करेंगे. बता दें कि आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में उनकी सरकार गिराने के लिए भाजपा द्वारा ऑपरेशन लोटस चलाया गया, जिसमें विधायकों को 20-20 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया. इसे भी पढ़ें : विदेशी">https://lagatar.in/foreign-debt-on-india-more-than-foreign-exchange-reserves-borrowing-is-620-7-billion/">विदेशी
मुद्रा भंडार से ज्यादा भारत पर विदेशी कर्ज, 620.7 अरब डॉलर है उधार
जीएसटी, बेरोजगारी के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली रविवार को
मुद्रा भंडार से ज्यादा भारत पर विदेशी कर्ज, 620.7 अरब डॉलर है उधार
विधायकों को खरीदकर सरकारें गिराई जा रही हैं
आप विधायक आतिशी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सात सितंबर को मिलने का समय दिया है. विधायकों का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलकर ऑपरेशन लोटस के जांच की मांग करेगा पार्टी का आरोप है कि ऑपरेशन लोटस के जरिए जहां भाजपा की सरकार नहीं है, उन राज्यों में भी सरकारों को गिराया जा रहा है. कहा कि विधायकों को खरीदकर सरकारें गिराई जा रही हैं. महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक समेत कई राज्यों में यही हुआ. दिल्ली में यही करने की कोशिश थी लेकिन यहां सफल नहीं हो पाया. इसे भी पढ़ें : महंगाई,">https://lagatar.in/congress-rally-on-sunday-at-ramlila-maidan-against-inflation-gst-unemployment/">महंगाई,जीएसटी, बेरोजगारी के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली रविवार को
Leave a Comment