Search

 
 
 

आप विधायक सात को, भाजपा विधायक छह सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे, करेंगे एक-दूसरे की शिकायत

 
NewDelhi : दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी की सरकार के बीच जारी सियासी लड़ाई चरम पर है. दोनों दलों की लड़ाई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दरवाजे तक पहुंचने वाली है. खबरों के अनुसार भाजपा पर ऑपरेशन लोटस चलाने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक सात सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे. जानकारी के अनुसार विधायक राष्ट्रपति से मामले की जांच कराने की मांग करेंगे. बता दें कि आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में उनकी सरकार गिराने के लिए भाजपा द्वारा ऑपरेशन लोटस चलाया गया, जिसमें विधायकों को 20-20 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया. इसे भी पढ़ें : विदेशी">https://lagatar.in/foreign-debt-on-india-more-than-foreign-exchange-reserves-borrowing-is-620-7-billion/">विदेशी

मुद्रा भंडार से ज्यादा भारत पर विदेशी कर्ज, 620.7 अरब डॉलर है उधार

विधायकों को खरीदकर सरकारें गिराई जा रही हैं

आप विधायक आतिशी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सात सितंबर को मिलने का समय दिया है. विधायकों का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलकर ऑपरेशन लोटस के जांच की मांग करेगा पार्टी का आरोप है कि ऑपरेशन लोटस के जरिए जहां भाजपा की सरकार नहीं है, उन राज्यों में भी सरकारों को गिराया जा रहा है. कहा कि विधायकों को खरीदकर सरकारें गिराई जा रही हैं. महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक समेत कई राज्यों में यही हुआ. दिल्ली में यही करने की कोशिश थी लेकिन यहां सफल नहीं हो पाया. इसे भी पढ़ें : महंगाई,">https://lagatar.in/congress-rally-on-sunday-at-ramlila-maidan-against-inflation-gst-unemployment/">महंगाई,

जीएसटी, बेरोजगारी के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली रविवार को

ऑपरेशन लोटस के तहत 277 विधायक खरीदे गये !

पार्टी का यह भी आरोप है कि देश में ऑपरेशन लोटस के तहत 277 विधायक खरीदे गये जिसके लिए भाजपा ने 6300 करोड़ रुपये खर्च किये.   खबर हा कि भाजपा विधायक भी 6 सितंबर को राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात करेंगे. भाजपा विधायक अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार को उसके मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों सहित कई मुद्दों पर बर्खास्त करने की मांग करेंगे.

भाजपा का आरोप, आप ने LG का अपमान किया है

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि आप सरकार ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना का अपमान किया है. उन्होंने मांग की कि उपराज्यपाल के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल के साथ-साथ उन्हें भेजी गयी फाइलों पर मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर भी नहीं हैं. कैबिनेट की बैठक के बाद उन्हें कैबिनेट नोट भेजे जाते हैं. इन सभी अवैध गतिविधियों को देखते हुए इस सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए. बिधूड़ी ने जानकारी दी कि विधायक छह सितंबर को राष्ट्रपति से मिलेंगे. महामहिम से आप सरकार को बर्खास्त करने की मांग की जायेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही