Search

 
 
 

आप सांसद संजय सिंह ने LG के लीगल नोटिस की कॉपी प्रेस कॉन्फ्रेंस में फाड़ी…कहा, मैं डरने वाला नहीं हूं

 
NewDelhi : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना द्वारा भेजी गयी लीगल नोटिस की कॉपी फाड़ दी. साथ ही उपराज्यपाल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कई बड़े आरोप लगाये. संजय सिंह ने उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मामले की जांच सीबीआई, ईडी से कराने की बात कही. प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा ये भ्रष्टाचार उन्होंने KVIC(खादी उद्योग) के अध्यक्ष रहते हुए किया. इसे भी पढ़ें : शिवसेना">https://lagatar.in/whose-shiv-sena-shindes-or-thackerays-faction-supreme-court-hearing-next-date-27-september/">शिवसेना

किसकी, शिंदे की या ठाकरे गुट की? सुप्रीम कोर्ट ने की सुनवाई, अगली तारीख 27 सितंबर

भारत का संविधान मुझे सच बोलने का अधिकार देता है

आरोप लगाया कि इसमें बहुत बड़े घोटाला हुआ है. कारीगरों को चेक/बैंक के माध्यम से भुगतान नहीं किया गया. 2017 में पटना हाई कोर्ट ने कहा था कि कोई भी पेमेंट कैश में नहीं चाहिए. 2017 में KVIC के एक पत्र से साफ पता चलता है कि पेमेंट कैश के माध्यम से होता रहा है. उपराज्यपाल के मानहानि नोटिस की कॉपी को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान फाड़ते हुए संजय सिंह कहा कि वीके सक्सेना को मैं कहना चाहता हूं कि भारत का संविधान मुझे सच बोलने का अधिकार देता है. देश के सर्वोच्च सदन(राज्यसभा) का सदस्य होने के नाते मुझे सच बोलने का अधिकार है. किसी चोर भ्रष्ट व्यक्ति के नोटिस भेजने से मैं रुकने और डरने वाला नहीं हूं. और ऐसे नोटिस को मैं 10 बार फाड़ कर फेंकता हूं. बता दें कि शराब नीति को लेकर भाजपा और आप में ठन गयी है. इसे भी पढ़ें :  कर्मचारियों">https://lagatar.in/appointment-of-heirs-after-retirement-of-employees-unconstitutional-supreme-court/">कर्मचारियों

के रिटायर होने के बाद उनके वारिसों की नियुक्ति असंवैधानिक : सुप्रीम कोर्ट

भाजपा ने स्टिंग जारी कर केजरीवाल की शराब नीति में कमीशनखोरी का आरोप लगाया

भाजपा ने एक स्टिंग जारी करके केजरीवाल की शराब नीति में कमीशनखोरी का आरोप लगाया है. भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था कि स्टिंग मास्टर का ही स्टिंग हो गया, घोटाले के एक आरोपी के पिता ने खोल दी पोल. इस पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा बहुत दिन से चिल्ला रही है कि घपला हो गया. कभी कहते हैं 1300 करोड़ रुपये, कभी 8,000 करोड़ रुपये, कभी 500, कभी 144 करोड़, कभी 30 करोड़. फिर सीबीआई से FIR कराई तो सीबीआई ने ढूंढ-ढूंढ कर दूर से कहीं से खींच कर दो कंपनी के बीच में हो रही वाइट डीलिंग को जबरदस्ती मेरे ऊपर थोपने की कोशिश की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही