Search

 
 
 

आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम : रांची नगर निगम के वार्ड कार्यालय में शिविर लगाये जाएंगे

 
Ranchi : भगवान बिरसा की जयंती एवं राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार की ओर से "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. इसके लिए 12 अक्टूबर से 22 अक्टूबर एवं 1 से 14 नवंबर तक रांची नगर निगम के प्रत्येक वार्ड कार्यालय में शिविर लगाये जाएंगे. सरकारी कर्मचारियों द्वारा जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान किया जाएगा. शिविर में लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. इन योजनाओं का लाभ किस प्रकार से शहरवासी उठा सकते है, यह भी बताया जायेगा. बुधवार को "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत वॉर्ड नंबर 1 तथा वॉर्ड नंबर 2 में शिविर लगाये जायेंगे. इसे भी पढ़ें – कभी">https://lagatar.in/once-the-mla-boycotted-the-sub-health-center-made-of-36-lakhs-finally-inaugurated/">कभी

विधायक ने 36 लाख से बने उपस्वास्थ्य केंद्र का किया था बहिष्कार, आखिरकार किया उद्घाटन

शिविर में इन कार्यों का होगा निष्पादन

  • जन्म के 30 दिनों के अंदर आने वाले बच्चों का जन्म निबंधन.
  •  किसी की मृत्यु होने के 30 दिनों के अंदर मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए निबंधन.
  •  घरों के स्व-कर निर्धारण एवं गृह कर का भुगतान.
  • अपने परिसर में वर्षा जल संयोजन व्यवस्था की सूचना निगम रिकॉर्ड में अपडेट कराना.
  • नये जल संयोजन या नियमितीकरण कराना.
  •  जल कर का भुगतान.
  • नये नगरपालिका अनुज्ञप्ति पत्र के लिए आवेदन.
  • नगरपालिका अनुज्ञप्ति पत्र का नवीकरण के लिए आवेदन.
  • सॉलिड वेस्ट यूजर चार्ज का भुगतान.
  • लॉज, छात्रावास एवं बैंक्वेट हॉल का पंजीकरण के लिए आवेदन.
  • प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लिए आवेदन.
  • मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन.
  • विक्रेता अनुज्ञप्ति पत्र के लिए आवेदन.
  • स्वयं सहायता समूह के लिए आवेदन.
इसे भी पढ़ें – 13">https://lagatar.in/on-october-13-the-governor-will-give-certificates-to-165-tribal-youths/">13

अक्टूबर को राज्यपाल देंगे 165 जनजातीय युवाओं को प्रमाण पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही