Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आप के गुजरात संयोजक गोपाल इटालिया दिल्ली पुलिस की हिरासत में, पीएम मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

NewDelhi : आम आदमी पार्टी के गुजरात संयोजक गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने की खबर है. दिल्ली पुलिस गोपाल इटालिया को सरिता विहार थाने ले गयी है. जान लें कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए गोपाल इटालिया को समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया था. दिल्ली पुलिस ने यहीं से उन्हें हिरासत में लिया है. गोपाल इटालिया के दो वीडियो वायरल हुए थे. एक में वे पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं. एक वीडियो में वे महिलाओं को मंदिर न जाने की सलाह देते दिख रहे हैं. इसके बाद से भाजपा लगातार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साध रही है. इसे भी पढ़े : उत्तराखंड">https://lagatar.in/uttarakhand-encounter-between-mining-mafia-zafar-and-up-police-death-of-bjp-leaders-wife-in-cross-firing/">उत्तराखंड

: खनन माफिया जफर और यूपी पुलिस के बीच एनकाउंटर, क्रॉस फायरिंग में भाजपा नेता की पत्नी की मौत, पुलिसकर्मियों को एक घंटे तक बंधक बनाये जाने की खबर

मैं माताओं और बहनों से अपील करता हूं कि कथाओं और मंदिरों में आपको कुछ नहीं मिलेगा

बीजेपी द्वारा हाल ही में शेयर किये गये एक वीडियो में गोपाल इटालिया कहते दिख रहे हैं, मैं माताओं और बहनों से अपील करता हूं कि कथाओं और मंदिरों में आपको कुछ नहीं मिलेगा, ये शोषण के घर हैं, अगर आपको आपका अधिकार चाहिए, इस देश पर आपको शासन करना हो, समान हक चाहिए. तो कथाओं में नाचने की बजाय, मेरी माताओं, बहनों ये पढ़ो. वे हाथ में एक किताब की तरफ इशारा कर रहे हैं, इसे भी पढ़े : खड़गे">https://lagatar.in/kharge-said-will-talk-to-sonia-rahul-gandhi-before-taking-any-decision-bjp-is-destroying-the-constitution/">खड़गे

ने कहा, कोई भी फैसला लेने से पहले सोनिया गांधी -राहुल गांधी से बात करेंगे, भाजपा संविधान को नष्ट कर रही है

पीएम पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

इससे पूर्व गोपाल इटालिया का प्रधानमंत्री मोदी को लेकर अपशब्द कहने का एक वीडियो सामने आया था. इसमें वीडियो में आप नेता गोपाल इटालिया ने पीएम नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरों को नौटंकी कह रहे हैं. इसके साथ ही वह पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं. कहते नजर आ रहे हैं कि क्या इससे पहले कभी किसी प्रधानमंत्री ने ऐसी कोई नौटंकी की है? इसे भी पढ़े :कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-hijab-controversy-one-judge-upheld-the-ban-another-set-aside-the-decision-of-the-karnataka-high-court/">कर्नाटक

हिजाब विवाद : एक जज ने प्रतिबंध को सही माना, दूसरे ने कर्नाटक हाईकोर्ट का फैसला रदद् कर दिया, मामला अब SC की बड़ी बेंच में 

इटालिया को गिरफ्तार किया गया : आप का दावा

गुजरात संयोजक गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह दावा आम आदमी पार्टी ने किया है. पार्टी के अनुसार दिल्ली पुलिस गोपाल इटालिया को सरिता विहार थाने लेकर गयी है. मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिन लोगों ने गोपाल इटालिया को हिरासत में लिया है, वे नहीं जानते कि कैसे स्कूलों की स्थिति ठीक की जाये. 27 सालों में ये लोग स्कूल की स्थिति ठीक नहीं कर पाये. इटालिया उस पार्टी से जुड़े हुए हैं, जो शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है.

गुजरात पुलिस में कॉन्स्टेबल थे गोपाल इटालिया

गुजरात पुलिस में कॉन्स्टेबल रहे गोपाल इटालिया पाटीदार आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक थे. साल 2015 हार्दिक पटेल के साथ मिलकर गुजरात में पाटीदार आरक्षण के लिए आंदोलन खड़ा किया और उसके बाद सियासत में कदम रखा. साल 2020 में आम आदमी पार्टी के साथ गोपाल इटालिया ने अपना सियासी सफर शुरू किया और जल्द की आप के गुजरात उपाध्यक्ष बनाये गये. आम आदमी पार्टी में शामिल होने से कुछ माह के बाद ही केजरीवाल ने गोपाल इटालिया को प्रदेश संयोजक बनाकर गुजरात में पार्टी की कमान सौंप दी. साल 2017 में गुजरात के गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा पर इटालिया ने जूता फेंका था. इसके चलते इटालिया को सेवा नियमों के उल्लंघन के लिए एक क्लर्क के पद से बर्खास्त कर दिया गया था.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही