Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खरौंधी प्रखंड प्रमुख बनी आभा रानी, देवदत्‍त प्रसाद आर्य बने उपप्रमुख

Advertisement
Advertisement
Garhwa : गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के प्रमुख और उपप्रमुख का चुनाव बुधवार को संपन्‍न हो गया.  चंदनी पंचायत समिति सदस्य पूर्व जिप सदस्य आभा रानी प्रमुख और देवदत्त प्रसाद आर्य उपप्रमुख चुने गये. प्रमुख के लिए चंदनी पंचायत समिति सदस्य आभा रानी तथा खरौंधी पंचायत समिति सदस्य रेणु देवी ने नामांकन किया. आभा रानी को 5 वोट, रेणु देवी को 2 वोट मिले. तीन वोट रद्द हो गया. आभा रानी ने प्रतिद्वंदी रेणु देवी को तीन वोट से हराया. उपप्रमुख के लिए सिसरी पंचायत समिति सदस्य देवदत्त प्रसाद आर्य, करिवाडीह पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार सिंह, कूपा पंचायत समिति सदस्य पूर्णिमा देवी ने नामांकन किया. जिसमें देवदत्त प्रसाद आर्य को पांच, विकास कुमार सिंह को चार तथा पूर्णिमा देवी को एक वोट मिला. देवदत्त प्रसाद आर्य ने विकास कुमार सिंह को एक वोट से हराया. जीत के बाद नव निर्वाचित प्रमुख आभा रानी के समर्थकों ने विजयी जुलूस निकाला. जुलूस प्रखंड कार्यालय से चलकर चंदनी देवी मंदिर तक गया. इसे भी पढ़ें : सत्‍येंद्र">https://lagatar.in/satyendra-pandey-became-the-head-of-kandi-block-and-narayan-yadav-became-the-deputy-head/">सत्‍येंद्र

पाण्‍डेय बने कांडी प्रखंड के प्रमुख और नारायण यादव उप प्रमुख
शांतिपूर्वक चुनाव संपन्‍न कराने के लिए एसडीओ आलोक कुमार ने प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी डिंपल कुमार और प्रखंड उद्यमी समन्वयक अशर्फी कुमार को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया था. चुनाव के दौरान एसआई उत्तम कुमार जवानों के साथ शांति व्‍यवस्‍था बहाल करने में लगे थे. प्रखंड कार्यालय में राजी पंचायत समिति सदस्य शिलवंती देवी, सुंडी पंचायत समिति सदस्य कुलवंती देवी, खरौंधी दक्षिणी पंचायत समिति सदस्य पनपति देवी, मझिगावां पंचायत समिति सदस्य कृष्णा राम, कूपा पंचायत समिति सदस्य पूर्णिमा देवी, सिसरी पंचायत समिति सदस्य देवदत्त प्रसाद आर्य आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  गृह">https://lagatar.in/announcement-of-home-ministry-agniveers-will-get-priority-in-recruitment-in-capfs-and-assam-rifles/">गृह

मंत्रालय की घोषणा, अग्निवीरों को CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही