Search

 
 
 

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष पद पर जीते अभय कुमार चतुर्वेदी

Ranchi News: बुधवार को सुबह 11:15 बजे से मतदान झारखंड स्टेट बर काउंसिल के डोरंडा स्थित कार्यालय में हुआ था. काउंसिल के अध्यक्ष पद के लिए. अभय कुमार चतुर्वेदी और निलेश कुमार चुनाव मैदान में थे. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों में रिंकू भगत, अनिल कुमार महतो, मधुलता रानी और मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव शामिल थे.
 
अभय कुमार चतुर्वेदी
  • उपाध्यक्ष पद पर रिंकू भगत जीते
  • BCI के प्रतिनिधि के लिए प्रशांत कुमार सिंह जीते

Ranchi News: झारखंड राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के उम्मीदवारों एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के प्रतिनिधि के लिए आज हुए चुनाव का परिणाम आ गया है. झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष पद पर अभय कुमार चतुर्वेदी ने जीत दर्ज की. वहीं उपाध्यक्ष पद पर रिंकू भगत एवं बीसीआइ BCI के प्रतिनिधि के लिए प्रशांत कुमार सिंह जीते हैं. 

 

बुधवार को सुबह 11:15 बजे से मतदान झारखंड स्टेट बर काउंसिल के डोरंडा स्थित कार्यालय में हुआ था. काउंसिल के अध्यक्ष पद के लिए. अभय कुमार चतुर्वेदी और निलेश कुमार चुनाव मैदान में थे. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों में रिंकू भगत, अनिल कुमार महतो, मधुलता रानी और मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव शामिल थे. जबकि बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआइ) के प्रतिनिधि सदस्य पद के लिए प्रशांत कुमार सिंह, संजय कुमार विद्रोही और मनोज कुमार-दो चुनाव मैदान में थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही