Search

 
 
 

मंत्री के इशारे पर अभय सिंह की गिरफ्तारी, न्यायिक जांच हो : प्रवीण सिंह

 
Ranchi : भाजपा नेता और पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह ने जमशेदपुर में भाजपा नेता अभय सिंह की गिरफ्तारी के मामले की न्यायिक जांच की मांग की है. सोमवार को रांची प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कि इस मामले की जांच रिटायर्ड जज से या विधानसभा की सर्वदलीय समिति से करायी जाए. उन्होंने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर आरोप लगाते हुए कहा कि जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार उन्हीं के इशारे पर काम कर रहे हैं . आए दिन उनके परिवार के लोगों को परेशान किया जा रहा है. फर्जी केस करवाए जा रहे हैं. उसमें रोज नए- नए दफा लगाए जा रहे हैं.

पूरे झारखंड में विरोध -प्रदर्शन करेंगे

प्रवीण सिंह ने कहा कि अगर सरकार इस मामले में कुछ नहीं करती है, तो इसके खिलाफ वे गृह मंत्री से मिल कर शिकायत करेंगे. पूरे झारखंड में विरोध -प्रदर्शन करेंगे. बता दें कि 8 अप्रैल को जमशेदपुर में सांप्रदायिक तनाव से जुड़े मामले में 10 जून को भाजपा नेता अभय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उसके बाद से भाजपा ने पूरे कोल्हान में इसके खिलाफ प्रदर्शन किया, जो अभी भी जारी है . इसे भी पढ़ें – जेबीवीएनएल">https://lagatar.in/jbvnl-fails-to-provide-full-voltage-power-to-water-supply-system-people-yearn-for-water/">जेबीवीएनएल

वाटर सप्लाई सिस्टम को फुल वोल्टेज बिजली देने में नाकाम, पानी को तरसे लोग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही