Lagatar Deskh: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके और आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. दीपके को पंचकुइंया रोड स्थित एनसीपी प्रवक्ता के घर से निकलते ही पुलिस ने कस्टडी में ले लिया. इससे पहले पुलिस ने दिपके को दो नोटिस जारी किए थे. इनमें उन्हें कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में नहीं आने और एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त का जिक्र था. वहीं नेहा को मंडी हाउस से डिटेन किया गया.
इसे भी पढ़ें:
दिल्ली के कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है. अब तक 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की खबर है. इस बीच SFI, DYFI, AISF और AIYF के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया.
मार्च न करने को लेकर दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को दीपके को नोटिस भी थमाया था. मार्च शुरू होने से कुछ घंटे पहले पुलिस के 20 से अधिक पुलिसकर्मी दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके के आवास पर पहुंचे और प्रदर्शन नहीं करने को लेकर नोटिस थमाया.
अधिकारियों के अनुसार नोटिस में कनॉट प्लेस में निषेधाज्ञा लागू होने, इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण बाजार, अस्पताल और अहम सरकारी इमारतें होने के साथ-साथ भगदड़ मचने की आशंका का हवाला दिया गया है.
दिल्ली के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आयोजित तिरंगा मार्च में शामिल होने को लकर सीजेपी लोगों से अपील की थी. इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दीपके मुंबई से पिछले दिनों दिल्ली भी पहुंचे थे.
सीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़ी हुई है. पिछले दिनों 10 अक्टूबर को भी सीजेपी ने बड़ा प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन लोग जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा होने की वजह से नहीं पहुंच सके थे. सीजेपी को इन प्रदर्शनों में कांग्रेस, लेफ्ट दलों समेत विपक्ष का साथ मिल रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

