Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र के चकला पंचायत के बाना गांव में अर्धनिर्मित अभिजीत ग्रुप पावर प्लांट से स्क्रैप का उठाव कर रहे स्क्रैपर को कॉलोनी एरिया से स्क्रैप उठाने से रोक दिया गया. प्लांट के फेज टू के स्क्रैप की खरीद के लिए स्क्रैपर कंपनी नीलामी की बोली लगाकर अपने नाम कर ली है. इसके बाद से ही पीएसीएल नामक कंपनी प्लांट के फेज टू एरिया से स्क्रैप का उठाव कर रही है. गुरुवार को प्लांट के अंदर ही फेज - 2 की जगह कॉलोनी एरिया से ट्रक पीबी 12 क्यू 2149 में लोहे की पाईप लोड की जा रही थी, जिसे मैन पावर के लोगों ने देखा और चंदवा थाना को इसकी सूचना दी और स्क्रैप उठाने से रोक दिया.
महिला थाना प्रभारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी हजारीबाग ने की कार्रवाई [wpse_comments_template]
एनसीएलटी कंपनी के बीसी साहू क्या बोले
इस पर एनसीएलटी कंपनी के बीसी साहू ने कहा की लिक्विडेटर द्वारा प्लांट के कॉलोनी एरिया से स्क्रैप का उठाव किया जा रहा था, जिसे तुरंत रोक दिया गया है. इस पर लिक्विडेटर द्वारा कहा गया कि यह एरिया भी फेज-2 के अंतर्गत ही आता है. इस संबंध में बीसी साहू के द्वारा कहा गया कि एरिया क्लियरेंस के लिए एनसीएलटी को भेजा गया है. क्लियरेंस आने तक के लिए इस क्षेत्र से लोहा उठाने की मनाही कर दी गई है. इस संबंध में जानकारी के लिए लिक्विडेटर कंपनी के सिक्योरिटी इंचार्ज सुरेश ठाकुर से संपर्क करने की कोशिश की गई, मगर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. वहीं मामले में चंदवा थानेदार अमित कुमार गुप्ता का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है. बता दें कि स्क्रैप उठाव के साथ ही प्लांट से आए दिन लोहा चोरी की छिटपुट घटनाएं होती रहती है. प्लांट के अंदर सुरक्षा व्यवस्था को देखने के लिए झारखंड सरकार की पुलिस तैनात रहती है. बावजूद चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-women-police-station-in-charge-arrested-red-handed-taking-bribe-acb-hazaribagh-took-action/">रामगढ़महिला थाना प्रभारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी हजारीबाग ने की कार्रवाई [wpse_comments_template]
Leave a Comment