Search

 
 
 

धनबाद के अभिजीत कुमार व रीना कुमारी मैट्रिक परीक्षा में राज्‍य के 3 टॉपरों में शामिल

 
Dhanbad : झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 21 जून को मैट्रिक और इंटरमीडिएट साइंस‍ का रिजल्‍ट जारी कर दिया. राज्‍य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने दोपहर करीब ढाई बजे जैक बोर्ड ऑफिस में ऑनलाइन रिजल्‍ट जारी किया. मैट्रिक परीक्षा में राज्‍य के टॉप थ्री स्‍टूडेंट्स में धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-the-families-staged-a-protest-against-the-evacuation-of-the-house-in-the-housing-colony/">(Dhanbad)

 जिले के प्रोप हाई स्कूल गादी टुंडी की रीना कुमारी और उत्क्रमित हाई स्कूल मोदीडीह के अभिजीत कुमार शामिल हैं. वहीं, प्राण जीवन एकेडमी की छात्रा कसक कुमारी को राज्य में सातवां, जबकि‍ भूली हाई स्कूल की सान्या कुमारी को नौवां स्थान मिला है. मैट्रिक परीक्षा में धनबाद जिले के 95.97 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं. गौरतलब है कि पिछले साल कोरोना काल में मैट्रिक का रिजल्ट 95.93 प्रतिशत, जबकि इंटर साइंस का रिजल्‍ट 86.89 प्रतिशत रहा था.

मैट्रिक के रिजल्‍ट में धनबाद को राज्‍य में नौवां स्‍थान 

धनबाद की जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रबला खेस ने कहा कि इस बार मैट्रिक की परीक्षा में धनबाद का रिजल्‍ट बेहतर रहा है. धनबाद पूरे राज्य में नौवें स्थान पर है. कम समय में तैयारी कर बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. इसके लिए उन्होंने शिक्षकों के प्रति आभार जताया और विद्यार्थियों को बधाई दी है. ज्ञात हो कि‍ जैक बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हुई थीं. मैट्रिक की परीक्षा 20 अप्रैल तक, जबकि इंटर की परीक्षा 25 अप्रैल तक चली. परीक्षा में कुल 58 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. जैसे ही परिणाम की घोषणा हुई छात्र-छात्राओं ने वेबसाइट खंगालना शुरू कर दिया. शहर के साइबर कैफे में भी छात्र-छात्राओं की भीड़ जमा हो गई. यह भी पढ़ें : धनबाद-रांची">https://lagatar.in/13-trains-started-operating-including-dhanbad-ranchi-intercity-express-alleppey/">धनबाद-रांची

इंटरसिटी एक्सप्रेस, एलेप्पी सहित 13 ट्रेनों का परिचालन शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही