Search

 
 
 

अभिजीत दीपके का आरोप-'सरकार हर दिन हजारों इंस्टाग्राम पोस्ट हटा रही'

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर सेंसरशिप लगाए जाने का आरोप लगाया है.
 
अभिजीत दीपके

Lagatar Desk

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर सेंसरशिप लगाए जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "इंस्टाग्राम पर कार्रवाई से कोई फ़ायदा नहीं होने वाला है. सरकार हर दिन हजारों पोस्ट और अकाउंट हटा रही है, लेकिन ऐसा लगता है कि वह एक बुनियादी बात को समझने में चूक रही है."

 

"इंस्टाग्राम सिर्फ़ एक मंच है, जहां लोग अपने सवाल उठा रहे हैं. इन सवालों के पीछे की वजहें सोशल मीडिया से कहीं आगे तक फैली हैं. अकाउंट हटाने से वे वजहें ख़त्म नहीं हो जाएंगी."

 

उन्होंने लिखा, "बल्कि, इस तरह की सेंसरशिप से उन लोगों का सरकार पर भरोसा और कम हो सकता है, जिनके सवालों का जवाब देना सरकार की ज़िम्मेदारी है." अभिजीत दीपके बोले- 'ये लंबी लड़ाई है और हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं'

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही