Search

 
 
 

अभिजीत दिपके ने कहा, संसद जाने से हमें कोई नहीं रोक सकता, भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च होगा

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने  सोमवार को संसद का मानसून सत्र शुरू होने के दौरान संसद मार्च शुरू करने का एलान किया.  इससे पहले जंतर-मंतर पर भीड़ के समक्ष कहा, यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च होने जा रहा है.
 
अभिजीत दिपके

New Delhi : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने  सोमवार को संसद का मानसून सत्र शुरू होने के दौरान संसद मार्च शुरू करने का एलान किया.  इससे पहले जंतर-मंतर पर भीड़ के समक्ष कहा, यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च होने जा रहा है.

 

दिपके ने कहा कि पिछले 10-12 सालों से   देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिशें जारी  हैं. अभिजीत दिपके ने भीड़ का उत्साह बढाते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर एक माह तक बैठकर आप सब ने लोकतंत्र को फिर से जिंदा किया है. यहा देश भर से लोग आ रहे हैं.  

 

उन्होंने कहा, जब मैं अमेरिका में था, तो लोग मुझसे कहते थे कि कोई भी सड़कों पर नहीं उतरेगा. यह  सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्रेंड बनकर रह जायेगा. लेकिनआज जंतर-मंतर की ओर आने वाली सभी सड़कों को देखिए. जनता उमड़ पड़ी है. दिपके ने कहा, संसद जाने से हमें कोई नहीं रोक सकता.

 

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा,  प्रशासन बातचीत शुरू करने की कोशिश कर रहा है.  हम उनसे बात करने को तैयार हैं. लेकिन  अभी तक उनकी ओर से कोई साफ संदेश नहीं आया है. गेंद उनके(प्रशासन-सरकार)पाले में है.

 

सोनम वांगचुक को लेकर कहा,  अभी तक वो स्टेबल हैं,उनकी  भूख हड़ताल जारी हैं. सोनम ने उन सभी युवा प्रदर्शनकारियों को शुभकामनाएं भेजी हैं जो आखिरकार    एक मरे हुए सिस्टम से जाग गये हैं जो उनकी बिल्कुल नहीं सुनता.

 

सौरव दास ने कहा,  बहुत जल्द एक शांतिपूर्ण मार्च होगा.  पिछले 30 दिनों से हम यहां जमा हैं, हमने दिखाया है कि शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट कैसे किया जाता है.   


 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही