Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अभिषेक बच्चन की स्टारर फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक'रिलीज

Lagatardesk: एक्टर अभिषेक बच्चन की स्टारर ड्रामा फिल्म `आई वॉन्ट टू टॉक` बीती 22 नवंबर को रिलीज हुई और फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 25 लाख रुपये का बिजनेस किया है.इस  फिल्म में अभिषेक बच्चन ने एक बेटी के बीमार सिंगल फादर की भूमिका निभाई है. अभिषेक बच्चन ने फिल्म काफी शानदार एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं. वहीं `आई वॉन्ट टू टॉक` को शूजित सरकार ने डायरेक्ट किया है. अभिषेक बच्चन को कैसे मिला ये रोल आपको बताते हैं. दरअसल डायरेक्टर शूजित सरकार ने बताया कि 2021 में उन्होंने फिल्म लिखना शुरू किया था .और हमारे दिमाग में हमेशा अभिषेक थे और जब मैंने उन्हें रोल ऑफर किया तो अभिषेक खुशी से शॉक्ड हुए थे, वह इसके लिए बिल्कुल आभारी थे, उनके फिल्म में लेने के कई कारण थे, जैसे कि वह भी एक बेटी के पिता हैं, वह एक अनुभवी फैमिली मैन हैं और वह 40-45 साल का किरदार निभा सकते हैं और तीसरी बात यह है कि उन्होंने भी अमेरिका में पढ़ाई की है, जहां फिल्म शूट हुई है, इसलिए वहां के तौर-तरीके, लोग और भाषा उनके काम आया https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-7-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शूजित सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि फिल्म `आई वॉन्ट टू टॉक` किसी बीमारी पर बेस्ड फिल्म नहीं हैं, बल्कि मुसीबतों के बाद भी जिंदगी को खुलकर जीने की कहानी है, डायरेक्टर ने बताया, अभिषेक का किरदार ह्यूमन स्पिरिट के नाम है, कैसे हम मुसीबतों में भी रास्ता ढूंढ लेते हैं. बता दें, शूजित सरकार ने महज 40 करोड़ रुपये के बजट में फिल्म `आई वॉन्ट टू टॉक` को तैयार किया है और फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 25 लाख रुपये का बिजनेस किया है. फिल्म में अभिषेक के अलावा, अहिल्या बामरू, जयंत कृपलानी, जॉनी लीवर, नैवेदी पर्ले डे, क्रिस्टिन गोडार्ड अहम रोल में हैं. फिल्म को रोनी लाहिरी और शूजित सरकार ने राइजिंग सन फिल्म्स के अंतर्गत प्रोड्यूस की है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही