Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अभिषेक बच्चन की फिल्म 'कालीधर लापता' की रिलीज डेट आउट, शेयर किया पोस्ट

एक्टर अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म 'कालीधर लापता' रिलीज को तैयार है. जो 4 जुलाई को ZEE5 पर रिलिज होगा.हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : एक्टर अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म 'कालीधर लापता' रिलीज को तैयार है. जो 4 जुलाई को ZEE5 पर रिलिज होगा.हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी.

 

साथ ही इसके कैप्शन में लिखा- चर्चाओं पर अब फुल स्टॉप कभी-कभी, खो जाना कोई चक्कर नहीं होता, बल्कि यहीं से असली कहानी शुरू होती है. सपनों, ट्विस्ट और उन लोगों से भरा हुआ जो इसे सार्थक बनाते हैं. 'कालीधर लापता' का प्रीमियर 4 जुलाई को, केवल ZEE5 पर होगा

 

एक्टर अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म 'कालीधर लापता' रिलीज को तैयार है. जो 4 जुलाई को ZEE5 पर रिलिज होगा.हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी.

 

 

 

 

मधुमिता द्वारा निर्देशित और जी स्टूडियोज द्वारा समर्थित फिल्म 'कालीधर लापता' में अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में उनके साथ दैविक भगेला और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.

 

एम्मे एंटरटेनमेंट की प्रोड्यूसर मोनिशा आडवाणी ने इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह जताया. उन्होंने कहा, यह हमारे लिए एक बेहद खास फिल्म है - जी स्टूडियोज के सहयोग से हमारा यह तीसरा प्रोजेक्ट है और अभिषेक बच्चन जैसे प्रतिभाशाली कलाकार के साथ हमारा पहला कोलैबोरेशन है. फिल्म की कहानी ने हमें बहुत प्रभावित किया और हम इसे बड़े पर्दे पर दर्शकों के सामने लाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं

 

तो वहीं फिल्म के अनाउंसमेंट से पहले अभिषेक बच्चन ने अपेन इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टीक पोस्ट किया था जिसस में  उन्होंने लिखा - मैं एक बार लापता होना चाहता हूं, भीड़ में खुद को फिर से पाना चाहता हूं, जो कुछ भी था, सब दे दिया अपनों के लिए, अब जरा सा वक्त बस अपने लिए चाहता हूं.

 

 

 

 

फिल्म की कहानी

यह फिल्म ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है जो कालीधर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बूढ़ा आदमी है, जिसे पता चलता है कि उसका परिवार उसे छोड़ने की योजना बना रहा है. वह भागने का फैसला करता है, जिससे बाद उसकी जिंदगी में एक आठ साल के अनाथ बल्लू आता है यही फिल्म का टर्निंग पॉइंट होता है. क्योंकि इसके बाद अभिषेक के किरदार कालीधर की जिंदगी बदल जाती है. अभिषेक बच्चन को आखिरी बार 'हाउसफुल 5' में देखा गया था, जो इस समय सिनेमाघरों में चल रही है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही