Search

 
 
 

अभिषेक बनर्जी प्राइमरी स्कूल नौकरी घोटाला मामले में पूछताछ के लिए ED कार्यालय पहुंचे

अभिषेक से मनी लॉन्ड्रिंग और पैसों के लेन-देन को लेकर सवाल-जवाब किये जाने हैं. अहम बात यह रही कि हर बार की तरह इस बार CGO कॉम्प्लेक्स में पुलिस या केंद्रीय बलों की अतिरिक्त तैनाती नजर नहीं आयी. पत्रकारों के प्रवेश पर भी इस बार कोई सख्त पाबंदी नहीं  थी
 
अभिषेक बनर्जी

Kolkata : टीएमसी  के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी आज सोमवार को 11 बजे पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में पूछताछ के लिए कोलकाता के साल्ट लेक स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय पहुंचे.

 

अभिषेक से मनी लॉन्ड्रिंग और पैसों के लेन-देन को लेकर सवाल-जवाब किये जाने हैं. अहम बात यह रही कि हर बार की तरह इस बार CGO कॉम्प्लेक्स में पुलिस या केंद्रीय बलों की अतिरिक्त तैनाती नजर नहीं आयी. पत्रकारों के प्रवेश पर भी इस बार कोई सख्त पाबंदी नहीं  थी

 

इससे पहले कल  रविवार को CID के समक्ष हाजिरी दी थी. रविवार को CID ने विधानसभा में फर्जी हस्ताक्षर मामले में 8 घंटे तक पूछताछ की थी. सूत्रों के अनुसार बेलेघाटा के टीएमसी विधायक कुणाल घोष को भी तलब किया गया था.दोनों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ किये जाने की खबर है.

 

 CID  कार्यालय से निकलने के बाद अभिषेक ममता बनर्जी के घर गये थे. खबरों के अनुसार अभिषेक को मंगलवार और बुधवार को फिर CID के सामने पेश होना होगा, 
 

 जान लें कि कलकत्ता हाई कोर्ट ने विधानसभा हस्ताक्षर केस में अभिषेक को सहयोग करने का निर्देश दिया है. साथ ही  अगले दो सप्ताह तक किसी भी तरह की सख्त कार्रवाई पर रोक लगाई है. हालांकि बुधवार को होने वाली  CID की पूछताछ में उनके पास ऐसा सुरक्षा कवच नहीं होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही