Lagatar Desk: लोकसभा में टीएमसी के नेता अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर कहा है कि टीएमसी के जिन 20 सांसदों ने एनसीपीआई (NCPI) का रुख किया है, उन्हें संसद की आगामी बैठकों में वोट देने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि उनके खिलाफ अयोग्यता की याचिकाएं अभी भी लंबित हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उन्होंने सदन में उनके लिए की गई अलग बैठने की व्यवस्था की भी तत्काल समीक्षा करने की मांग की है. इस बाबत उन्होंने विस्तार से दो पन्ने में सारा कुछ बताया है.
ग़ौरतलब है कि सोमवार, 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र होना है, जिसमें डीलिमिटेशन समेत अन्य बिल पेश किए जाएंगे. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद जून महीने में पार्टी के कई सांसदों ने अपना गुट बना लिया था. इन लोगों ने बाद में एनसीपीआई नाम की एक पार्टी में अपने गुट के विलय की घोषणा की थी.