Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीबीआई की पूछताछ पर अभिषेक बनर्जी मोदी सरकार पर बरसे, कहा, मैं दिल्ली के आकाओं का पालतू कुत्ता नहीं बनूंगा

Kolkata : पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में टीएमसी और केंद्र सरकार में ठन गयी है. सीबीआई द्वारा कल शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी से 9 घंटे पूछताछ की. पूछताछ से परेशान अभिषेक ने केंद्र की मोदी सरकार पर हल्ला बोलते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली के आकाओं का पालतू कुत्ता बनने से इनकार कर दिया था इसीलिए उन्हें निशाने पर लिया जा रहा है.                       ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अभिषेक ने आरोप लगाया कि टीएमसी के जो नेता झुकने को राजी नहीं हैं उन्हें परेशान किया जा रहा है. आरोप लगाते हुए कहा कि कई मामलों में फंसे भाजपा नेताओं को छोड़ दिया गया है.

अभिषेक बनर्जी ने सीबीआई की पूछताझ को समय की बर्बादी करार दिया

शनिवार को सीबीआई के निजाम पैलेस कार्यालय में 9 घंटे तीन शिफ्ट में पूछताछ को लेकर अभिषेक बनर्जी ने इसे सीबीआई और उनके समय की बर्बादी करार दिया. कहा कि यह दोनों के लिए समय की बर्बादी थी. हालांकि उन्होंने सीबीआई को पूछताछ में सहयोग किया. इस क्रम में दावा किया असली वजह यह है कि उन्होंने दिल्ली के आकाओं का पालतू कुत्ता बनने से इनकार कर दिया, इसलिए उन्हें निशाने पर लिया गया.

मैं सीबीआई अधिकारियों को दोष नहीं देता

सीबीआई की पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई ने उन्हें कुंतल घोष के पत्र के आधार पर बुलाया गया, लेकिन शारदा घोटाला मामले में सीबीआई को मेरे द्वारा लिखे गये पत्र में नामित नेता सुदीप्तो सेन को क्यों नहीं बुलाया गया? कहा कि मैं सीबीआई अधिकारियों को दोष नहीं देता, क्योंकि वे भाजपा के आदेश पर काम कर रहे हैं. अभिषेक ने सीबीआई को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनके पास मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई सबूत है तो वह मुझे गिरफ्तार करें. कहा कि सुदीप्तो सेन शारदा चिटफंड घोटाले में मुख्य आरोपी है. अभिषेक ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति कैमरे में रिश्वत लेते पकड़ा गया, लेकिन सीबीआई उसे समन नहीं भेजती है, क्योंकि वह भाजपा में चला गया है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही