Search

 
 
 

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार रहे पिंटू को थोड़ी देर की पूछताछ के बाद जाने की मिली इजाजत

 
Ranchi : हेमंत सोरेन के पूर्व प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू शनिवार की शाम ईडी ऑफिस पहुंचे. थोड़ी देर की पूछताछ के दौरान ईडी ने उनसे कुछ जानकारी ली और जाने की इजाजत दे दी. इससे पहले ईडी ने शुक्रवार को अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के मोबाइल फोन का पूरा डाटा ईडी ने उनकी मौजूदगी में निकाला और इसकी क्लोनिंग की थी. ईडी ने पिछले महीने तीन जनवरी को रांची में तत्कालीन मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के यहां अवैध खनन से जुड़े केस व गवाहों को प्रभावित करने से जुड़े मामले में छापेमारी की थी. ईडी ने तब अभिषेक प्रसाद के सारे मोबाइल फोन व लैपटॉप जब्त किए थे. शुक्रवार को ईडी ने इन सारे तकनीकी डिवाइस का डाटा लिया और उसकी क्लोनिंग की. अब आगे इस डाटा के आधार पर पड़ताल की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जांच">https://lagatar.in/governor-made-one-to-protect-from-investigation-sit-is-better-than-cbi-supriyo/">जांच

से बचाने के लिए एक को बनाया गया राज्यपाल, सीबीआई से बेहतर है एसआईटी : सुप्रियो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही