Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू ने ED से कहा - हेमंत सोरेन के निर्देश पर उदय शंकर को 8.86 एकड़ जमीन का सत्यापन करने को कहा था

Ranchi: पूर्व सीएम के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू ने ईडी से कहा हेमंत सोरेन के निर्देश पर उन्होंने उदय शंकर को 8.86 एकड़ जमीन का सत्यापन करने को कहा था. ईडी ने बीते 18 मार्च को पूछताछ की थी. इस दौरान ईडी ने अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू का बयान पीएमएलए की धारा 50 के तहत दर्ज किया गया था. जिसमें उन्होंने स्वीकार किया था कि वह उदय शंकर को जानते हैं, जो एक सीएमओ में तैनात अधिकारी है. उन्होंने आगे कहा कि वह उन्हें कई कार्यों के लिए निर्देश देते थे. उदय शंकर को उनके निर्देशों के संबंध में एक विशिष्ट प्रश्न पर उन्होंने कहा कि उन्हें याद है कि उन्होंने उन्हें हेमंत सोरेन के निर्देश पर बड़गाई में 8.86 एकड़ संपत्ति की जानकारी प्राप्त करने और सत्यापन करने का निर्देश दिया था. उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने व्हाट्सएप पर उदय शंकर को सत्यापन के लिए दो और संपत्तियां दी थीं, जो हेमंत सोरेन और उनके परिवार की थी. ईडी ने पिंटू ने उनके और उदय शंकर के बीच 12 अक्टूबर 2022 को हुई व्हाट्सएप चैट दिखाई गई. जिसमें पिंटू उदय शंकर को दो संपत्तियों के सत्यापन के लिए निर्देश दिया था. ईडी ने हेमंत सोरेन के खिलाफ किए चार्जशीट में यह खुलासा किया है. इसे भी पढ़ें -फिल्म">https://lagatar.in/film-crew-hits-the-box-office-collection-of-rs-44-crore-in-6-days/">फिल्म

Crew का बॉक्स ऑफिस पर धूम, 6 दिनों में 44 करोड़ का कलेक्शन

30 मार्च को ईडी ने किया था चार्जशीट

30 मार्च को ईडी ने हेमंत सोरेन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था. बरियातू स्थित 8.5 एकड़ जमीन पर कब्जा करने का हेमंत सोरेन पर ईडी ने आरोप लगाया है. 31 जनवरी को ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद 13 दिनों तक रिमांड पर लेकर ईडी ने पूछताछ की थी. वहीं निलंबित सीआई भानु प्रताप प्रसाद से 12 दिनों तक ईडी ने पूछताछ की थी. इसे भी पढ़ें -ममता">https://lagatar.in/mamta-banerjee-said-snake-can-be-trusted-but-not-bjp/">ममता

बनर्जी ने कहा, सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर नहीं…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही