Search

 
 
 

Seraikela News: कपाली में 1.5 लाख की लूट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने डैमडूबी में हुई डेढ़ लाख रुपये की लूट की घटना के मामले में फरार चल रहे आरोपी शाहिद अंसारी उर्फ मोटा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने डैमडूबी में हुई डेढ़ लाख रुपये की लूट की घटना के मामले में फरार चल रहे आरोपी शाहिद अंसारी उर्फ मोटा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Uploaded Image

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शाहिद अंसारी कपाली ओपी क्षेत्र के गौस नगर का रहने वाला है. कुछ महीने पहले डैमडूबी इलाके में डेढ़ लाख रुपये की लूट की घटना हुई थी. इस मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

 

कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर शाहिद अंसारी को गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

 

पुलिस के अनुसार, लूट की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही