Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फरार दाहु यादव के पिता पशुपति ने कोर्ट से मांगी जमानत

Ranchi :  मनी लान्ड्रिंग मामले के आरोपी दाहु यादव के पिता पशुपति यादव ने जमानत याचिका दाखिल की है. पशुपति यादव ने अपने अधिवक्ता के जरिये रांची पीएमएलए ( प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लाउंड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में बेल के लिए गुहार लगाई है. कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 17 मई की तारीख मुकर्रर की है. बता दें कि पशुपति यादव को 21 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद से वे न्यायिक हिरासत में है. (पढ़ें, 5">https://lagatar.in/in-5-years-9-thousand-586-cases-were-dealt-with-by-agreement-in-domestic-disputes-and-small-cases-work-was-done-only-through-mediation/">5

वर्षों में 9 हजार 586 केस समझौते से निपटे, घरेलू विवाद व छोटे मामलों में मेडिएशन बन रहा बेहतर माध्यम)

7 मई को पुलिस ने दाहु यादव के घर में की थी कुर्की-जब्ती 

बताते चले कि इससे पहले झारखंड में 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में फरार चल रहे दाहू यादव के घर की कुर्की-जब्ती की गयी थी. ईडी कोर्ट से आदेश जारी होने के बाद 7 मई को पुलिस की टीम ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की थी.  दाहू यादव और सुनील यादव कई बार सूचित किये जाने के बाद भी ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए. जिसके बाद पिछले माह ईडी कोर्ट ने दोनों के घर की कुर्की-जब्ती करने का वारंट जारी किया था. दाहू यादव आखिरी बार 18 जुलाई 2022 को रांची के हिनू स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पेश हुआ था. पेशी के बाद वह मां की बीमारी का हवाला देकर साहिबगंज लौट आया था. इसके बाद से अब तक वो ईडी के रडार से बाहर है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/corona-slows-down-in-jharkhand-5-new-patients-found-in-24-hours-19-recover/">झारखंड

में कोरोना संक्रमण की रफ्तार हुई कम, 24 घंटे में 5 नये मरीज मिले, 19 हुए स्वस्थ
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही