Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अबुधाबी : फादर्स डे पर "वी हैव ए हीरो वी कॉल हिम डैड" विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

AbuDhabi (Kumar Diwakar Prasad) :  संयुक्त अरब अमीरात के अबुधाबी में फादर्स डे पर बीकानेरवाला में ग्लोबल फादर्स डे पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अंतर्राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता का थीम "वी हैव ए हीरो वी कॉल हिम डैड" रखा गया था.  इसमें बिहार और झारखंड समाज अबुधाबी के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों से पांच से 14 वर्ष की आयु के 60 से अधिक बच्चों ने भाग लिया और पिता के प्रति अपना प्यार और सम्मान व्यक्त किया. इसमें राचेल जॉन, सुमन शॉ और शेरीन अब्राहम युवा लोगों की सर्वश्रेष्ठ कलाकृतियों का चयन करने वाले जूरी मेंबर में शामिल थे. बिहार और झारखंड समाज से रूद्र ,आराध्या ,दिया और अनाहिता ने   इस प्रतियोगिता में बेहतर पेंटिंग बनाकर जीत हाशिल की. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-on-the-first-anniversary-of-shubham-sandesh-a-medical-camp-will-be-organized-in-naxalite-affected-area/">चाईबासा

: शुभम संदेश की प्रथम वर्षगांठ पर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में लगेगा चिकित्सा शिविर

ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रतियोगिता आयोजित 

[caption id="attachment_672840" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/penting-pratiyogita-1-300x177.jpeg"

alt="" width="300" height="177" /> प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी.[/caption] "वी हैव ए हीरो वी कॉल हिम डैड"  प्रतियोगिता में सभी उम्र के कलाकारों ने भाग लिया. भाग लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक डिजिटल प्रमाणपत्र दिया गया. 16 वर्ष और उससे अधिक आयु के विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि 16 वर्ष और उससे कम आयु वालों को एक ट्रॉफी और प्रमाण पत्र पुरस्कार दिया गया. सर्वश्रेष्ठ कलाओं के लिए ऑनलाइन वोट 8 जून से शुरू हो गये थे. ऑनलाइन  और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्रतियोगी इस पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिए थे. निर्णायक मंडल के अंकों और ऑनलाइन वोटों के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया है. बता दे कि इस कार्यक्रम की घोषणा अप्रैल महीने में कर दी गई थी और पिछले 50 दिनों में 10 से अधिक देशों और चार वर्ष से 70 आयु वर्ग की 200 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त की गई. प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाणपत्र और शीर्ष 10 कला कृतियों को ज्यूरी के निर्णयों के आधार पर पदक दिए गए. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-unknown-criminals-opened-fire-at-home-in-hayat-nagar-pellet-recovered/">जमशेदपुर

: हयात नगर में अज्ञात अपराधियों ने घर पर चलाई गोली, पिलेट बरामद

पिता आखिरी सांस तक बच्चे को कंधे पर उठाये रहते हैं - संस्थापक

[caption id="attachment_672845" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/penting-pratiyogita-24-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> एक बच्ची चित्र बनाते हुए.[/caption] कार्यक्रम आर्टक्राफ्ट्स के संस्थापक अनिल केजरीवाल ने कहा कि पिता किसी भी परिवार की रीढ़ होते हैं और खासकर भारतीय संदर्भ में जब वह अकेले कमाने वाले सदस्य होते हैं और वह पूरे परिवार की देखभाल करते हैं. कई पिता पैसा कमाने के लिए अपना पूरा जीवन घर से बाहर गुजार देते हैं ताकि उनका परिवार सुख से रह सके. जब मैं कलाकारों की कृतियों को देखता हूं, तो उन सभी द्वारा पिता के प्रति व्यक्त किए गए प्यार को महसूस करके मैं पूरी तरह से भावुक हो जाता हूं. मां बच्चे को नौ महीने कोख में रखती है, लेकिन पिता आखिरी सांस तक बच्चे को कंधे पर उठाए रहता है. हर बच्चे के पिता उनके जीवन में एक अनोखा रंग भरते हैं जो कोई और नहीं भर सकता. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-one-person-died-of-snakebite-in-kotsona-village/">चक्रधरपुर

: कोटसोना गांव में सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत
[wpse_comments_template]        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही