Search

अबुआ राज होगा, अबुआ सरकार बनेगी: हेमंत सोरेन

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चाईबासा में चुनावी सभा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला. कहा कि देश के गृह मंत्री कोऑपरेटिव बैंक के भी मंत्री हैं. इनलोगों ने सहारा के साथ मिलकर धोखाधड़ी किया. 11-12 से मंत्री हैं. पूछिए उनसे क्या किया. मुख्यमंत्री चाईबासा से जेएमएम प्रत्याशी दीपक बिरुआ के पक्ष में चुनावी सभा में प्रकाश डाल रहे थे. उन्होंने कहा कि यहां के जल, जंगल और जमीन को भाजपा के व्यापारी साथियों ने लूटा और अब माटी बचाने की बात कर रहें हैं. विगत पांच वर्ष में भाजपा द्वारा किए गए षडयंत्र का हवाला देते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा के षडयंत्र के बीच कार्य करके दिखाया है. कहा कि पहले बिलजी बिल जमा करने के लिए लोगों को कर्ज लेना पड़़ता था. महिलाओं को जेवरात गिरवी रखनी पड़़ती थी. आपकी सरकार ने आपके सर से ये बोझ उतार दिया. आप सभी का बकाया बिल माफ हो गया. इस पर लोगों ने भी कहा हां माफ हुआ बकाया बिजली बिल. हेमंत सोरेन ने महिलाओं की बात करते हुए कहा कि मंईयां सम्मान के लिए पहली बार कोई सरकार आगे आई है. सभी माता बहनों के खाते में तीन किस्त भेजी जा चुकी है. दिसंबर से 2500 रुपये सभी को प्राप्त होगा. अगले पांच साल में हर परिवार तक 1 लाख रुपए हम पहुंचायेंगे. झारखंडियों को इतना मजबूत करेंगे कि उन्हें कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़े़गी.

सीएम ने अड़की में की चुनावी सभा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को अड़की में विकास कुमार मुंडा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया. मुख्यमंत्री ने पत्थलगड़ी मामले में हजारों लोगों पर दर्ज केस को लेकर भाजपा पर हमला बोला. उन्होंने लोगों को बताया कि झारखंड में 20 वर्ष तक डबल इंजन की सरकार रही. डबल इंजन की सरकार में खूंटी के हजारों लोगों पर देशद्रोह का केस दर्ज हुआ. यदि सरकार नहीं बदलती तो यहां के 20 हजार लोगों को भाजपा जेल भेज देती. सरकार में आते ही हमने देशद्रोह का केस वापस लिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा वाले जानते हैं आदिवासी ऐसे नहीं मानेगा. लेकिन यह भगवान बिरसा मुंडा की धरती है. हर चौक चौराहे पर भाजपा को टक्कर देने वाले लोग मिल जायेंगे. ये वीरों की धरती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री यहां आकर मंडरा रहे हैं. बेटी बचाने की बात करते हैं. मणिपुर में तो भाजपा की सरकार है. वहां क्या हुआ सब जानते हैं. ये लोग बेटी बचाने की बात करते हैं. उनसे तमाड़ की जनता पूछे. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-lashed-out-at-mahavikas-aghadi-mva-vehicle-has-no-tyres-no-brakes-women-are-being-abused/">पीएम

मोदी महाविकास अघाड़ी पर बरसे,  कहा, एमवीए की गाड़ी में न पहिए हैं, न ब्रेक हैं, महिलाओं को गाली दी जा रही है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//