Search

 
 
 

जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति पर अबुआ अधिकार मंच ने जताया आभार

 
Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के नए अध्यक्ष के रूप में एल. ख्यांगते की नियुक्ति पर अबुआ अधिकार मंच ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया है. मंच के संयोजक गौतम सिंह ने इसे युवाओं के संघर्ष और एकजुटता की जीत बताया. गौतम सिंह ने कहा कि जेपीएससी की निष्क्रियता के कारण हजारों युवा अभ्यर्थी मानसिक और आर्थिक तनाव का सामना कर रहे थे. लंबे समय से परीक्षाओं के परिणाम नहीं आ रहे थे और भर्तियां रुकी हुई थीं. अब नए अध्यक्ष के नेतृत्व में लंबित परीक्षाओं के परिणाम जल्दी घोषित होने और भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी आने की उम्मीद है. मंच ने सरकार से जेपीएससी की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार लाने की मांग की, ताकि भविष्य में पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके. इसके साथ ही राज्य के युवाओं को स्थायी नौकरियों का लाभ देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया. इसे भी पढ़ें -लॉकेट">https://lagatar.in/locket-chatterjee-said-abhishek-banerjee-is-involved-in-corruption-bengal-elections-are-not-going-to-be-easy-for-tmc/">लॉकेट

चटर्जी ने कहा, अभिषेक बनर्जी भ्रष्टाचार में लिप्त है, बंगाल का चुनाव टीएमसी के लिए आसान नहीं होने वाला
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही